Bultoo( Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages: 20th April 2017...
Today Saggan Shah Markam and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program in Gondi and Hindi languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SUMANLATA ACHALA
क्योम-क्योम केहिता ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता...गोंडी गीत
ग्राम-रोड़ावाई, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटला एक गोंडी गीत सुना रहे है :
क्योम-क्योम केहिता ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता-
वायेन इचोन दोहेना ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता-
वायोन आयो वायिना ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता...
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SONG SUKHRAM ATALA VICTIMS REGISTER
बाज के उड़ने की कहानी...
बहुत समय पहले की बात है, एक राजा को उपहार में किसी ने बाज के दो बच्चे भेंट किये वे बड़ी ही अच्छी नस्ल के थे, और राजा ने कभी इससे पहले इतने शानदार बाज नहीं देखे थे राजा ने उनकी देखभाल के लिए एक अनुभवी आदमी को नियुक्त कर दिया। जब कुछ महीने बीत गए तो राजा ने बाजों को देखने का मन बनाया, और उस जगह पहुँच गए जहाँ उन्हें पाला जा रहा था। राजा ने देखा कि दोनों बाज काफी बड़े हो चुके थे और अब पहले से भी शानदार लग रहे थे |राजा ने बाजों की देखभाल कर रहे आदमी से कहा, मैं इनकी उड़ान देखना चाहता हूँ, तुम इन्हे उड़ने का इशारा करो । आदमी ने ऐसा ही किया। इशारा मिलते ही दोनों बाज उड़ान भरने लगे, पर जहाँ एक बाज आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा था, वहीँ दूसरा, कुछ ऊपर जाकर वापस उसी डाल पर आकर बैठ गया जिससे वो उड़ा था। ये देख, राजा को कुछ अजीब लगा, क्या बात है जहाँ एक बाज इतनी अच्छी उड़ान भर रहा है वहीँ ये दूसरा बाज उड़ना ही नहीं चाह रहा राजा ने सवाल किया। जी हुजूर इस बाज के साथ शुरू से यही समस्या है, वो इस डाल को छोड़ता ही नहीं राजा को दोनों ही बाज प्रिय थे, और वो दूसरे बाज को भी उसी तरह उड़ना देखना चाहते थे। अगले दिन पूरे राज्य में ऐलान करा दिया गया, कि जो व्यक्ति इस बाज को ऊँचा उड़ाने में कामयाब होगा उसे ढेरों इनाम दिया जाएगा।फिर क्या था, एक से एक-एक करके विद्वान् आये और बाज को उड़ाने का प्रयास करने लगे, पर हफ़्तों बीत जाने के बाद भी बाज का वही हाल था, वो थोडा सा उड़ता और वापस डाल पर आकर बैठ जाता। फिर एक दिन कुछ अनोखा हुआ, राजा ने देखा कि उसके दोनों बाज आसमान में उड़ रहे हैं। उन्हें अपनी आँखों पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति का पता लगाने को कहा जिसने ये कारनामा कर दिखाया था। वह व्यक्ति एक किसान था अगले दिन वह दरबार में हाजिर हुआ। उसे इनाम में स्वर्ण मुद्राएं भेंट करने के बाद राजा ने कहा, मैं तुमसे बहुत प्रसन्न हूँ, बस तुम इतना बताओ कि जो काम बड़े-बड़े विद्वान् नहीं कर पाये वो तुमने कैसे कर दिखाया। मालिक ! मैं तो एक साधारण सा किसान हूँ, मैं ज्ञान की ज्यादा बातें नहीं जानता, मैंने तो बस वो डाल काट दी जिसपर बैठने का बाज आदि हो चुका था, और जब वो डाल ही नहीं रही तो वो भी अपने साथी के साथ ऊपर उड़ने लगा।
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 20th April 2017-
इस गाँव में खुले में शौच पर भरना होता है 500 रुपए जुर्माना -नवभारत टाइम्स रायपुर छतीसगढ़-
मध्यप्रदेश में गुल रही बिजली धरने पर बिजली विभाग के अधिकारी -दैनिक भास्कर न्यूज़ मध्यप्रदेश-
हमे सामाजिक उतरदायित्वों के लिए सजग रहना चाहिए : नायक नईदुनिया न्यूज़ जगदलपुर दक्षिण बस्तर छतीसगढ़-
देव जात्रा में जुटे 40 गांवों के ग्रामीण ,सांसद से माँगा शेड – दैनिक भास्कर कांकेर-
Posted on: Apr 20, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
हमारे गाँव में एक हैंडपंप है उसमे लाल पानी निकल रहा, अधिकारी बार-बार बोलने से भी नहीं सुनते...
ग्राम-सरई टिकरापारा, विकासखंड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सुकलदास बता रहे है कि उनके गाँव में एक ही हैण्डपम्प है और उसमे भी लाल पानी निकल रहा है तो इनका अनुरोध है कि कृपया इनके गाँव में दूसरा हैण्डपम्प लगवा दिया जाये और इनके गाँव में 15 घर है और जनसँख्या लगभाग 70 है इसकी शिकायत इन्होने कई बार अधिकारीयो से की है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया आप इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें और तकलीफ में रह रहे आदिवासियों की मदद करे : P.H.E@09407632100, विधायक@09425260144, सरपंच@09407799298. सुकलदास@9479174235

