ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-छतैनी, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से एक छोटी से बच्ची अल्का देवी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये, जो लौट के घर ना आये
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी...
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: ALKA DEVI MP PANNA SONG VICTIMS REGISTER
झुला रहे, झुला रहे, मोरी मैया के दुई लाल...भजन गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) राजकुमार काछी के साथी राम कावडे के साथ एक भजन गीत सुना रहे हैं :
झुला रहे, झुला रहे, मोरी मैया के दुई लाल-
झूला झुला रहे माँ-
कोन बन तोरे झूला डरे हैं-
काहे के तोरे झूला बनो है-
काहे के लागे डोर,झूला झुला रहे माँ-
कजनी बन तोरे झुला डरे हैं-
चंदन के तोरे झूला बनो है, रेशम लगे डोर...
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
हैण्डपंप की पाईप एक महीने से फटी हैं, पानी की समस्या होती है...मदद की अपील-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप लगा है| जिसका पाईप एक महीने से फटी है| जिसके कारण हैण्डपंप उपयोग नहीं हो रहा है| गर्मी में इन दिनों पानी की बड़ी समस्या है| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : मकैनिक@8818846486, संपर्क नंबर@7581013471.
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: MP OK PROBLEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SIRMOUR SONG VICTIMS REGISTER
समाज में सम्मान पाने और सुखी जीवन जीने के लिये, नशे का त्याग करना ही पड़ेगा...
ग्राम-छतैनी, तहसील-अजयगढ़, जिल-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी नशा मुक्ति पर संदेश दे रहे हैं| जो व्यक्ति नशे से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं| वे लोग अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों के लिये एक परेशानी है| किसी को भी एक बार नशे की लत लग जाती है| तो वह छूटती नहीं है| उसका पूरा जीवन उसी में बर्बाद हो जाता है| उसे अच्छे बुरे की पहचान नहीं होती| जो इंसान नशे का आदि है, वे खुद पर विचार करें| जिससे उनकी वजह से समाज में किसी को नुकसान न हो| नशेड़ी व्यक्तियों की संगती को छोड़कर नशे से बचा जा सकता है| यदि व्यक्ति को अपने परिवार और समाज में सम्मान पाना है| बच्चो का भविष्य खराब नहीं करना है, और सुखी जीवन जीना है तो उसे नशे का त्याग करना ही पड़ेगा| देवेंद्र लोधी@9754649943.
Posted on: Jun 11, 2019. Tags: DEVENDRA LODHI MP PANNA SONG STORY VICTIMS REGISTER
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं:
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा-
यू ही गुजर जायेगा घबराना कैसा-
हिम्मत से काम लेंगे घबराना कैसा-
सागर के सीने से लाये है जब मोती-
रेट निकल जायें घबराना कैसा-
ये वक्त न ठहरा है, ये वक्त न ठहरे गा...
