मुफ्त बिलजी योजना के तहत बिजली माफ करवाना है कृपया मदद करें
ग्राम-नगवा, पोस्ट-सरहरी, जिला-गोरखपुर,ब्लाक-जंगल(उत्तरप्रदेस) से आनंद कुमार जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है कि सरकार के द्वारा बिजली को लेकर एक योजना चल रही मुफ्त बिलजी योजना| इस योजना के तहत गरीब परिवार में बिजली फ्री में दी जाती है| इनका कहना है कि इन्हे भी बिजली माफ करवाना है |कृपया अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर समस्या के समाधान मे मदद सकते हैं| संपर्क नंबर@ 7992102705.
Posted on: Jan 08, 2022. Tags: AANANDKUMAR NAGWA FREE GORKHAPUR LIGHT PROBLEM UP
पीड़ितों का रजिस्टर: मओवादियो ने मरपिट करने के कारण गाँव छोड़कर आये हैं...
ग्राम-कोटकोसी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजूराम सलाम पिता बदुराम सलाम बता रहे हैं, की 2007 में उसको पुलिस में काम कर रहे हैं, करके मओवादियो ने उनके माता पिता को मारपीट किये| उसका उम्र उस समय 19 चल रहा था| इसीलिए उन लोग डर के कारण 2007 में अपना गाँव छोड़कर नारायणपुर शांति नगर आये हैं| वर्तमान में कुली मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं, उनके माता-पिता घर में ही रहते है| जब उन लोग अपना गाँव छोड़कर आने के बाद सरकारी से कोई सुविधा नहीं मिला है| अपना पैसा से ही घर बना लिए हैं, नक्सली पीड़ित का परमानपात्र के लिए कई बार बोलके देखे लेकिन अभी तक नही बना है| उनके परिवार वालों को सरकार से कुछ मदद दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9406016762.
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BDURAM SALAM CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM RAJURAM SALAM VICTIMS REGISTER
हे मूर्ख इंसान क्यूँ करता है अभिमान...कविता
सीजीनेट के साथियों को एक कविता सुना रहे हैं:
हे मूर्ख इंसान क्यूँ करता है अभिमान-
मत काटो जंगल पेड़ों में भी है जान-
हे मूर्ख इंसान क्यूँ करता है अभिमान-
मत काटो जंगल पेड़ों में भी है जान...
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: CUT POEM DONT TREE
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था...
लाछुन्द्र बिनसारियां पिता जयनाथ ग्राम-पिनगुंडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था| युवा लोग को बाहर पढ़ाने नही जाने देते थे बहुत प्रताड़ित करते थे| मारने के धमकी देते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर वहाँ से भग कर अभी पुराने गांव में जाने से बहुत दिक्कत है| और उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7803942897.
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED LACHHUNDRA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली होने के आरोप में 1 साल 6 दिन की सजा मिली थी...
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम गावड़े पिता श्री मेहताराम गावड़े बता रहे हैं, 2013 में उन पर नक्सली होने का आरोप लगाया गया और 1 साल 6 दिन की सजा दी गयी| उनकी जमानत और रिहाई के मुकदमे में 1.5 लाख रूपये खर्च हुआ| परिवार ने उधार लेकर खर्च उठाया| बहुत परेशानी हुई| उनका कहना है कि सरकार हमारी मदद करे| संपर्क नंबर@9425268042.
