काहां के बाबू-भैया बांध बंधुवाए...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-भाडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति और सुमित्रा एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
काहां के बाबू-भैया बांध बंधुवाए-
रामे हो सुगा काहां ला पानी ला चलाय-
कुनिया के बाबू-भैया बाँध बंधुवावे-
रामे हो सुगा सिंगरोली पानी ला चलाय-
नाने नान कियरी चिन्हाय-
नाने नान कियरी चिनाय, रामे हो सुगा...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: CG JAYANTI AYAM ODGI RAJPATI SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गोडे कर बिछिया में मंजूर झाल झलके...डोमकच्छ गीत-

ग्राम पंचायत-भाडी, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं, जिसे शादी के समय गया जाता है :
गोडे कर बिछिया में मंजूर झाल झलके-
गोडे कर बिछिया में मंजूर झाल झलके-मलके-
गोडे कर बिछिया में मंजूर झाल झलके...

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: CG DOMKACHH SATWANTI SHYAMLE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मेरा वृद्धा अवस्था पेंशन का फार्म एक साल पहले भर दिए है लेकिन अभी पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद

पंचायत-भाडी नवापारा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शंकरलाल बता रहे है कि उनका वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि उनका वृद्धा पेंशन फार्म भी भर दिया गया है एक साल पहले लेकिन आज तक उनका वृद्धा पेंशन नहीं मिला उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को बोलते है तो बोलते है इस महिना आएगा अगले महिना आएगा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात उनका वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद करें: भाडी सचिव@9131200459, सरपंच@9171795213, ओडगी CEO@9926192534, जिला कलेक्टर@9826443377, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नरेश@9926643940.

Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG ODGI PENSHAN SHANKARLAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल, सुगना जी कोन सिराजे जहाज...सुगा गीत-

ग्राम पंचायत-केसर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से सन्नूराम और राजित पंडो एक सुगा गीत सुना रहे हैं ये गीत सईला खेलते समय गाया जाता है :
कोन रे सिराजे रेल गाडी साइकिल-
सुगना जी कोन सिराजे जहाज-
सालोर सुगना मोर कोने सिराजे जहाज-
निस तिर सिराजे भईया रेल गाडी साइकिल-
मोर सुगना जी गुनिया सिराजे है जहाज-
कारे भराय भईया रेल गाडी साइकिल...

Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO ODGI SANNURAM SONG SUGA SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमने 2 वर्ष पहले रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 4 से 5 सप्ताह काम किया था, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ...म

बडवारी पारा, ग्राम-छतोली बीजो, पंचायत-केसर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता कुंवर, लीलावती, हिरमा और फूल कुंवर बता रहे हैं कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 4 से 5 हफ्ते काम किया था | लगभग 2 साल हो चुके हैं, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ| उन्होंने कई बार सरपंच-सचिव के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| अधिकारी आज-कल बोलकर गुमराह कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें:
सरपंच@9669850894, सचिव@9926137037,
जिला CEO@9977407988, जनपद CEO@9926192534.
संपर्क नंबर@9425648073.

Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG KUNWAR ODGI SEETA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT

« View Newer Reports

View Older Reports »