हम दोनों विकलांग हैं अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं पर अब तक हमारा राशनकार्ड नहीं बना...
हम दोनों विकलांग हैं हमारी मदद करने वाला कोई नहीं है । हम जनपद और पंचायत के चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं पर हमारा गरीबी रेखा के नीचे वाला राशन कार्ड कोई बनाकर नहीं देता बता रहे हैं ग्राम-हरदौहाँ ,पंचायत-तेदूनी, ब्लाक जबा जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से अशोक कोरी और कमल कोरी | राशनकार्ड नही बनाने की समस्या को लेकर तहसीलदार को दिया गया है पर अधिकारी कोई कारवाही नही किये है अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर है | जिला कलेक्टर @9425903973, जनपद सी.ई.ओ.@7745907934, ग्राम पंचायत सरपंच@09893804412, ग्राम पंचायत सचिव @09630779378, अशोक कोरी@9713063019
Posted on: Dec 10, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
एक आदिवासी दो किलोमीटर से पानी ला-लाकर एक जंगल बना रहा है, कृपया उनकी मदद करें...
जगलाल आदिवासी ने जंगल विभाग की ज़मीन पर दो एकड़ में फलदार वृक्ष लगाए हैं । वे सन १९९२ से इस प्रयास में लगे हैं । उन्होंने बहुत से फलदार वृक्ष लगाए हैं पर उन्हें दो किलोमीटर दूर से सिंचाई के लिए पानी लाना पड़ता है । गाँव के कुछ लोग उनके पेड़ काट लेते हैं और जंगल विभाग हमेशा उन्हें ज़मीन वापस लेने की धमकी देता रहता है, जगलाल ग्राम-इतना,पंचायत-इतना,ब्लाक-जवा,जिला-रीवा मध्यप्रदेश में रहते हैं और यह सब बता रहे हैं अशोक कुमार कोरी को जो हम सभी से यह अनुरोध कर रहे हैं कि हम जगलाल जी के इस पावन काम में मदद करें और जिला कलेक्टर@9425903973, CEO@9425847145 को फोन करें । अशोक कुमार कोरी@9713063019
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में...धात रोग का घरेलू उपचार
ग्राम पंचायत-खडगवा, जनपद-जवा,जिला-रीवा मध्यप्रदेश से अशोक कुमार कोरी धात रोग के उपचार के बारे में बता रहे हैं -पुराने से पुराने अस्ति और 20 साल से किसी को धात पड़ती हो उसके लिए दवा बता रहे हैं | जो कि पुराने से पुरानी से हो उसको सेवन करने से धात से छुटकारा पा सकते हैं | उसका नाम बता रहे हैं कि 50 ग्राम कामराज हो या मिश्री 50 ग्राम हो (गाँव में इसे खांड कहते हैं ) दूध के साथ 7 दिन तक सुबह शाम सेवन करने से पुरानी से पुरानी धात के लिए लाभदायक हैं | उससे छुटकारा पा सकते हैं | उसको नियमित रूप से सेवन करें | इन सबको कूटकर पीस ले मिश्री को मिक्स कर ले और दूध के साथ सेवन करे | अशोक कुमार कोरी@9713063019
Posted on: Nov 17, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
Below poverty line family getting electric bill of Rs 9428 and 10,862, pls help...
Ashok Kori is visiting Padhenpurva village in Panchayat Shivpur in Java block of Rewa district in Madhya Pradesh where he meets Jugli Devi who tells him that they are Below Poverty line ( card no 057351) but her husband Chhabilal s/o Amirelal has got an electricity bill of Rs 9428 in December and Rs 10,862 in January. They hardly manage to get two square meal somehow. How will they pay this huge bill. You are requested to call officers@9425424250 and 9425424763. Ashok@ 9713063019
Posted on: Jul 18, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
सीता के गाल चम्पाकली, अरे लईगा रवणवा कउनो गली...बघेली होली गीत
अशोक कोरी ग्राम-हरदौहा, ग्रामपंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बघेली भाषा में एक होली गीत गा रहे हैं:
सीता के गाल चम्पाकली-
अरे लईगा रवणवा कउनो गली-
सोने के थाली मे जेवना बनायो-
जेवत सीता निहारे गली-
अरे रवनवा लईगा-
सोने के लोटा गंगा जल पानी-
घूँटत सीता निहारे गली-
लौंग लायची के बीरा लगायो-
रचत सीता निहारे गली-
फूला मैं बिन-बिन सेजा लगायो-
सूतत सीता निहारे गली-
अरे लईगा रवणवा कउनो गली...
