खेती-बारी फसल के बारे में पा लो नई जानकारी...किसान स्वर पर गीत

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से किसान स्वर के बारे में एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
खेती-बारी फसल के बारे में पा लो नई जानकारी-
किसान स्वर है हमारी भईया-
मक्का, गेहूं, धान सब्जी ये सब अपनी खेती-
सही फसल हो तो हम सबको ढेरों ख़ुशी देती-
किसान स्वर हम सबका भईया, पालो नयी जानकारी-
हम बताएं, तुम बताएं ऐसे ही हम बात बताएं-
छोटी-छोटी बातों को जानकर हम अपना उपज बढ़ाएं-
किसानों के अपने नेटवर्क, पालो नयी जानकारी-
खेती-बारी फसल के बारे में पालो नई जानकारी-
किसान स्वर है हमारी भईया...

Posted on: Jun 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Will request all unemployed rural youth to take benefit of skill development...

Chiranjeev Mehta is sharing with unemployed rural youth his experience of undergoing a training in a Govt Skill development center in Ranchi Jharkhand. He says it is very good for rural youth who could not go for higher study. Here trainers also arrange for you to get a job after completion of training, he says. It is completely free. You will have to pay a registration fee which will be returned after the course and you will also get your travel cost. I will request all the rural youth to take benefit, he says. Mehta@7544808149

Posted on: Jun 17, 2016. Tags: Chiranjeev Kumar Mehta SONG VICTIMS REGISTER

वह तिरंगा बहुत याद आता है...देशभक्ति गीत

छात्र मुकेश कुमार ग्राम-बनियाबान, पंचायत-जोल्डिहा, प्रखंड- हंटरगंज, जिला-चतरा, झारखण्ड से एक देशभक्ति गीत गा रहे हैं:
वह तिरंगा बहुत याद आता है-
कभी मुझको लहराए, कभी मुझको फहराए-
कभी कितना फहराते हैं-
वह तिरंगा-
ये मुझको रुलाये ये मुझको हसाये-
कभी कितना फहराते है-
घोड़े चढ़ के आई थी वह झाँसी वाली रानी थी-
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी – थोड़ा सा लहराया था,थोड़ा सा फहराया था-
कितना प्यारा झंडा है चाँद के जैसा टुकड़ा है-
वह तिरंगा...

Posted on: Jun 15, 2016. Tags: RAJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

सीता के गाल चम्पाकली, अरे लईगा रवणवा कउनो गली...बघेली होली गीत

अशोक कोरी ग्राम-हरदौहा, ग्रामपंचायत-तेंदुनी, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से बघेली भाषा में एक होली गीत गा रहे हैं:
सीता के गाल चम्पाकली-
अरे लईगा रवणवा कउनो गली-
सोने के थाली मे जेवना बनायो-
जेवत सीता निहारे गली-
अरे रवनवा लईगा-
सोने के लोटा गंगा जल पानी-
घूँटत सीता निहारे गली-
लौंग लायची के बीरा लगायो-
रचत सीता निहारे गली-
फूला मैं बिन-बिन सेजा लगायो-
सूतत सीता निहारे गली-
अरे लईगा रवणवा कउनो गली...

Posted on: Jun 15, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

सुनो रे भाइयों सुनो रे बहनों किसान स्वर को समझ लो...किसान स्वर पर गीत

सुनील कुमार, ग्राम-मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से किसान स्वर पर एक स्वरचित गीत गा रहे हैं :
सुनो रे भाइयों सुनो रे बहनों किसान स्वर को समझ लो-
खेती-बारी की बाते मोबाइल रेडियो पर रख दो-
जनसँख्या बढ़ी है देश की,उपज भी हमको बढ़ानी है-
फसल अच्छी हो सबकी अपनी,इसकी बात को बढ़ानी है-
देश दुनिया मेीं सुनाई देगा अपना किसान स्वर-
सूचना क्रांति को समझ के अपना रेडियो बनाना है-
खेती-बारी की सूक्ष्म जानकारी सब लोगों को बताना है-
उन्नत खेती है उन्नत फसल है अपना किसान स्वर-
सुनो रे भाइयों...

Posted on: Jun 15, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »