Our village school building work started in 2004, not completed yet, pls help...
Mohan Kumara traveling with CGNet Swara Citizen Journalism Awareness Yatra has reached Olamadry village in Indravelly tehsil of Adilabad district in Telangana where villagers tell him in Gondi that their village school building construction work was started in 2004 but still not completed. Children are suffering. This was complained to officials but no action has been taken. You are requested to call Collector@9491053696 and MLA@ 9000236888.Mohan Kumara@7024212305
Posted on: Feb 08, 2015. Tags: EDUCATION GONDI MOHAN KUMARA SONG VICTIMS REGISTER
जीत लिया है मृत्यु को मैंने...बेटी बचाओ आन्दोलन के सन्दर्भ में एक कविता
ग्राम-चिरगांव, जिला-झाँसी, उत्तरप्रदेश से डॉ जितेन्द्र कुमार गुप्त बेटी बचाओ आन्दोलन के सन्दर्भ में एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
जीत लिया है मृत्यु को मैंने-
काल-चक्र को बता धता-
मै यौवन से बचपन में आ गया-
पायी ऐसी अमरता-
दो नन्ही परियों ने घर मेरे आकर-
ऐसी बिखेरी सुन्दरता-
जिसको देखकर चकित रह गया-
इस जग का कर्ता-धर्ता-
अब फिर से मै बड़ा होऊंगा-
खेल-खेल चौबारे में-
फिर तितली के संग उडूँगा-
मस्त बसंत बयारों में-
फिर मांगूंगा चन्द्र की कंदुक-
लात मार गुब्बारों में-
फिर कोयल की नकल करूँगा-
बागों और बहारों में-
ऐसी अमरता कहा धरी-
फिरते तो सब हैं पाने को-
बेटी से माँ, माँ से मानव-
है और क्या कहने-कहाने को-
तुम भी मेरे संग चलो-
बचपन का साथ निभाने को-
नन्हा हो मेरा मन मचला-
परी लोक में जाने को-
मैंने तुम संग प्रीत लगाकर-
जाना इस अफसाने को-
कि क्यों ईश्वर लालायित रहता-
माँ की गोद में आने को-
मानव जीवन पाने को-
Posted on: Feb 04, 2015. Tags: JITENDRA KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
कैसी है ये आज़ादी, कहां हमारी आज़ादी...देशभक्ति गीत
ग्राम- बुग्बुगा, जिला- बरगड़, ओडिशा से सुनील कुमारजी, किशोर- सरोज और साथियों से एक देश भक्ति गीत रिकॉर्ड करवा रहे हैं:
कैसी है ये आज़ादी, कहां हमारी आज़ादी-
विकास बोले ये कैसा विकास-
घर छूटे और खेत विनाश-
कर दिया हमको बेघर भइया-
हो गए लाचार – कैसी है ये आजादी...
अधिकार छीन लिया हमसे-
जल-जंगल-जमीं हमसे-
कर दिया हमको बेघर भइया-
हो गए लाचार-
कैसी है ये आज़ादी...
लेके रहेंगे हक हमारा-
जल-जंगल-जमीन हमारा-
हीराकुंड का पानी सारा-
अब नहीं देंगे-
होने ये अन्याय-
अब हम है रणभूमि में-
लेके रहेंगे आज़ादी...
ये जमीन मांगे...आज़ादी-
मेरे गांव मांगे...आज़ादी-
अब हम हैं रणभूमि में-
लेके रहेंगे आज़ादी...
Posted on: Jan 29, 2015. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER
मिलजुल के आवा रे आवा, झुण्ड बांधि के आवा रे आवा...
परमेश्वरीजी ग्राम-पद्दूगोड़ा, ब्लॉक-बाघमारा, जिला-धनबाद, झारखंड की रहनेवाली भारती कुमारी से एक गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं. गीत में लोगों से अपील की जा रही है कि सभी लोग मिलजुलकर जल-जंगल-जमीन को बचाएं :
मिलजुल के आवा रे आवा-
झुण्ड बांधि के आवा रे आवा-
एकता कर संगे चला-
विरिसा कर धेंसे रे-
जंगल-जमीन-पहाड़ बचावा-
मिलजुल के आवा रे आवा-
झुण्ड बांधि के आवा रे आवा – एकता कर संगे चला-
विरिसा कर धेंसे रे – जंगल-जमीन-पहाड़ बचावा – जंगल-जमीन-नदी बचावा-
Posted on: Jan 22, 2015. Tags: Bharti Kumari SONG VICTIMS REGISTER
Police throwing people out by force to facilitate dam, alleges Odisha villagers...
Sunil Kumar traveling with CGNet Swara Citizen Journalism Awareness Yatra has reached Anantpali village under Rengali panchayat in Luesenga block of of Bolangir district in Odisha where he meets Kambupani Rajput who tells him that there is a dam ( Lower Suktel) being built and 56 villages are going to be submerged though officials have declared 26.Police is throwing people out by force, he alleges and not giving compensation. Pls call Collector@9437023381. Sunil@9777699114
