कैसी है ये आज़ादी, कहां हमारी आज़ादी...देशभक्ति गीत
ग्राम- बुग्बुगा, जिला- बरगड़, ओडिशा से सुनील कुमारजी, किशोर- सरोज और साथियों से एक देश भक्ति गीत रिकॉर्ड करवा रहे हैं:
कैसी है ये आज़ादी, कहां हमारी आज़ादी-
विकास बोले ये कैसा विकास-
घर छूटे और खेत विनाश-
कर दिया हमको बेघर भइया-
हो गए लाचार – कैसी है ये आजादी...
अधिकार छीन लिया हमसे-
जल-जंगल-जमीं हमसे-
कर दिया हमको बेघर भइया-
हो गए लाचार-
कैसी है ये आज़ादी...
लेके रहेंगे हक हमारा-
जल-जंगल-जमीन हमारा-
हीराकुंड का पानी सारा-
अब नहीं देंगे-
होने ये अन्याय-
अब हम है रणभूमि में-
लेके रहेंगे आज़ादी...
ये जमीन मांगे...आज़ादी-
मेरे गांव मांगे...आज़ादी-
अब हम हैं रणभूमि में-
लेके रहेंगे आज़ादी...
