वनांचल स्वर : रतौंधी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज हमें रतौंधी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, रतौंधी बीमारी में रात को कम दिखाई देता है, जो व्यक्ति इस समस्या से पीड़ित हो वे आंवले का फल 100 ग्राम और मिश्री 100 ग्राम दोनों को साफ कर पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रखें और एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार पानी या दूध के साथ सेवन करे, इससे लाभ हो सकता है, लगातार तीन माह तक सेवन कर सकते हैं, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे, नशा न करें, हरी सब्जियों का उपयोग करे. इस तरह हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों के उपयोग से हम स्वस्थ रह सकते हैं :संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
कर्तिक बाबा मर गयेला रे आदिवासी टुवर भेला...आदिवासी गीत
ग्राम-किर्तोटोला, ग्राम पंचायत-बेंदोरा, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से मीना तिर्की एक लोकगीत सुना रही है जिसमे “कार्तिक बाबा” जो एक आदिवासी थे उनके बारे में है जिनके मरने से आदिवासी अनाथ हो गये, अगर वो होते तो उनका प्रदेश झारखण्ड आजाद हो जाता:
कर्तिक बाबा मर गयेला रे-
आदिवासी टुवर भेला-
चला सेवा नान तोरा-
जीनुमी बीरो नम्यरा जी सुंदर माँ-
नोका नामे देश सुन्दर मानो-
कर्तिक बाबा मर गयल रे...
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND MEENA TIRKI SONG VICTIMS REGISTER
कबिरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपने चले हमारे साथ: कबीर चर्चा
वृंदावन हाल, रायपुर (छत्तीसगढ़) से रंगकर्मी निसार अली बता रहे हैं, वृंदावन हाल में कबीर के विचारो को लेकर एक बैठक हुई, बैठक के मुख्य अतिथी महेश मिश्र थे, जिन्होंने कबीर पर अपना व्यख्यान दिया, इसी के सांथ सेन गुप्त द्वारा एक नाटक किया गया, जिसमे वर्तमान समय को लेकर अपने विचार व्यक्त किये, श्रोताओं का भी इसमें बड़ा सहयोग रहा, इस बैठक में मूल रूप से कवीर आज के युग में किस तरह से हमारे सामने चुनौती है, प्रासंगिक है अन्धविश्वास, संप्रदयिकता, जातीवाद के खिलाफ किस तरह से दिशा निर्देश देते हैं, इस पर चर्चा हुई, सांथ ही उनके दोहे सुने गए...जैसे : कबिरा खड़ा बाजार में लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपने चले हमारे साथ...
Posted on: Jul 21, 2018. Tags: HD GANDHI NISAR ALI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर कुंआ जाना होता है-
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती बता रही है वार्ड क्रमांक
2 में हैंडपंप खराब हो गया है, जिसके कारण लोगों को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है गांव में लगभग 35 घर है जो समस्या से जूझ रहे हैं, वर्तमान में वे सरपंच के कुंए से पानी लाते है, जिसमे लोगो के सांथ नोक झोक होती रहती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन इस पर अभी कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें : PHE@9589733942, सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377.
सम्पर्क नंबर@9754918272.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: BABULAL NETI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
एक बच्चे और अध्यापक के किरदार के माध्यम से चुटकुला-
ग्राम-नंदावल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से ऋतु एक्का, पुनीता मिंज, कृष्ण एक्का और नमिता एक्का एक चुटकुला सुना रहे हैं :
अध्यापक : अच्छा पिंकू मान लो मैंने तुम्हे 10 लड्डू दिए-
बच्चा : क्या मान लूँ सर आपने तो मुझे एक भी लड्डू नही दिए-
अध्यापक : मान लो तेरे बाप का क्या जाता है (बच्चे ने मान लिया)-
बच्चा : ठीक है सर-
अध्यापक : अब 10 में से 5 वापस ले लिए अब तुम्हारे पास कितने बचे-
बच्चा : 20
अध्यापक : वो कैसे ? – बच्चा : मान ले तेरे बाप का क्या जाता है...


