स्वागत गीत : शुभ स्वागतम शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम...
ग्राम-मारमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक स्वागतम गीत सुना रहें है:
शुभ स्वागतम शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम-
आपकी शुभ घड़ी हैप्पी वेलकम-वेलकम-
जीवन की खुशियां प्यार की लड़ियाँ बनी रहें सदा-
मधुत रानी फूलोँ की गुलझं ख़ुशी रहें सदा-
काम ना है सदा काम ना है सदा सदा-
शुभ स्वागतम शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम...
Posted on: Nov 07, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
कविता : यह कदम का पेड़ अगर ना होता यमुना तीरे...
ग्राम-रक्क्षा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालुमाड़ा, ब्लाक-जैहतरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नांगदिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
यह कदम का पेड़ अगर ना होता यमुना तीरे-
में भी उसमे बेठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे-
दे देती अभी मुझे बासुरी तुम दो पैसे वाली-
किसी तरह नीचें हो जाती यह कदम की डाली-
तुम्हेँ कुछ नही कहता पर में चुपकें-चुपकें आता-
उस नीची डाली से अम्मा ऊचें पर चढ़ जाता-
वही बैठ बड़े मजे मैं बांसुरी बजाता-
अम्मा-अम्मा स्वर में मैं तुम्हे बुलाता...
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: ANUPPUR MP NAAGDIVYA JOGEE SONG VICTIMS REGISTER
रामायण गीत : अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दे लक्ष्मण भईया...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक रामायण गीत सुना रहें है:
अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दो लक्ष्मण भईया-
तेरों भाई रो रहों है तू कैसों सोयें रहों है-
अपने मुख से कटोही बोले बता दो लक्ष्मण भईया-
में लौट अवधपुर जाऊ माता से क्या बतलाऊ-
घर जो पूछे तेरा हाल बता दो लक्ष्मण भईया-
अरे घर तूम प्राणत तजोगे तो मै भी प्राणत तजोऊंगा-
यही मन में लियो है ठानी, बता दो लक्ष्मण भईया-
अरे तेरों कहा लगों है बाण बता दे लक्ष्मण भईया...
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
Impact Story : हैंडपंप में सुधार ग्रामवासियों को मिलने लगा पानी की सुविधा सन्देश रिकॉर्डिंग करने बाद...
पंचायत-बड़वार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है वॉर्ड 06 (हरिजन) मोहल्ला में हैंडपम्प बिगड़ जाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी थी| इसलिए मोहल्ले के लोग नदी-कुएँ का दुषित पानी पिने के लिए मजबूर थे कई बार ग्रामसभा, सरपंच तथा सचिव से शिकायत करने पर भी परिस्थिति में सुधार नहीं आया था| 5 सितंबर 2019 में संदेश रेकॉर्ड करने के बाद सीजी नेट के साथियों और श्रोताओं के अथक प्रयास से हैंडपंप के स्थिति में सुधार कर दिया गया है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने साथी एंव अधिकारीयों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहे है.
Posted on: Nov 06, 2019. Tags: IMPACT STORY RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
देवी भक्तिगीत : हमको भी देना सुहाग महारानी...
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमती मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रहें है:
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें सीता मैया रामा मिले बार-बार-
जैसे सुहाग दियें राधा मैया कृष्णा मिलें बार-बार-
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें गौरा मैया को भोला मिलें बार-बार
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी...
