स्वास्थ्य स्वर: बरसात के दिनो में तांबे के बर्तन में पानी उपयोग करने के लाभ-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी बरसात के दिनों में तांबे के बर्तन के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में बता रहे हैं, वे सुझाव दे रहे हैं कि बरसात के दिनों में पानी को उबालकर, ठंडा कर तांबे के बर्तन में लगभग आठ घंटे रखें उसके बाद प्रयोग करें, इससे पेट संबंधी रोगों, बालो का झड़ना, चर्म रोग जैसी समस्याओं में राहत मिल सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, नशा न करें : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

हरे रामा पिया गये परदेश, ना आये पाती रे हरे...कजली विरह गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कजली गीत सुना रही हैं :
हरे रामा पिया गये परदेश, ना आये पाती रे हरे-
मोहे समझावें, समझावें ससुराल-
के बहु मोरो धरो ह्रदय में धीर ललन घर आएंगे हरे-
जेठा मोरी मोही समझावें, समझावें जेठी-
कि बहू मोरो धरो ह्रदय में धीर भईया घर आएंगे हरे-
ननदी मोरे मोही समझावें, समझावे ननादोई...

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

वायकी-वायकी सिलेदार अवरगोटू ते...गोटुल गोंडी गीत

ग्राम-मेढ़ो, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संदीप एक गोंडी गीत सुना रहे है. इस गीत के माध्यम से वे गोटुल के बारे में बता रहे है:
रे रे लोयों रे रे रेला, रेरे लोयों रे रे रेला-
वायकी-वायकी सिलेदार अवरगोटू ते-
नीवा नावा पोलो एल नार गोटुल ते-
नीवा नावा पोलो एल नार गोटुल ते-
इच्का गुफा पोयना वेली दायना-
इच्का गुफा पोयना वेली दायना-
इंद मावा जिंदगी रण्ड दियना-
इंद मावा जिंदगी रण्ड दियना...

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER SANDEEP

बिना मजबूत ग्रामसभा के आदिवासी लोग अपने जल जंगल जमीन को बचा पाएंगे यह संभव नही है...

चैनपुर जिला गुमला झारखंड से मंदरा भेंगरा बता रहे हैं की ग्राम सभा में जाने से क्या-क्या हो सकता है : ग्राम सभा में आने से गाँव के लोग को बहुत सारे लाभ हो सकते हैं, 1- लोग अपने अधिकारो को जान और ले पाएंगे, 2- यदि लोग नियमित रूप से ग्रामसभा में आ रहे हैं तो ग्राम सभा मजबूत होगा और लोग स्वयं अपने गांव के विकास के लिए योजना तैयार कर पाएंगे और पहल भी कर पाएंगे, 3- ग्राम सभा मजबूत हो जाएगा तो अपने विकास राशि को अपने ग्राम कोश में ले पाएंगे, और उसका समुचित उपयोग कर पाएंगे, 4- सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो पर उचित रूप से निगरानी रख पाएंगे, 5- लोग अपने जल जंगल जमीन को बचा पाएंगे जो बिना मजबूत ग्राम सभा के संभव नही है |

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: MANDRA BHENGRA SONG VICTIMS REGISTER

नवजनता तलुम पुन्गार जौहार कियनता...गोंडी गीत

ग्राम पंचायत-अमोड़ी, तहसील-अंतागढ़, जिल-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलावती वड्डे और रवीना मंडावी एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत को खेल कूद करते समय गाया जाता है:
रे रे लोयो रेला रेला राला रे रेला-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला-
नवजनता तलुम पुन्गार जौहार कियनता-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला-
चार गाँव ता मेंढकी मटा खदान खुले माता-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला...

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER NILAVATI WADDE RAVINA MANDAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »