5 किलो डिटर्जेंट पाउडर बनाने की विधि-
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सामाजिक कार्य करता उमा ध्रुव डिटर्जेंट बनाने का तरीका बता रही हैं| 5 किलो डिटर्जेंट पाउडर बनाने के लिये-
सामग्री : फिलर ढाई किलोग्राम, सोडा H आधा किलोग्राम, LB सेलरी 1 किलो, फास्फेट पाउडर 50 ग्राम, नमक 500 ग्राम, कलर 25 ग्राम, परफ्यूम 25 ग्राम |
विधि : सभी सामग्री को एक साथ मिला ले और उसे 10 मिनट तक रहने दे, आपका डिटर्जेंट पाउडर तैयार हो जायेगा |
संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9406412759.
Posted on: Sep 04, 2019. Tags: CG KONDAGAON MESSAGE SONG UMA DHRUW VICTIMS REGISTER
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नहीं आया...भजन-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं :
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नहीं आया-
सुने रूप की काटेर, मोहन की नही देर-
आ कर के लाज बचाया, मेरा श्याम सलोना नही आया-
गीता का ज्ञान सुनाया, मेरा श्याम सलोना नही आया-
मैंने कितने बार बुलाया, मेरा श्याम सलोना नही आया...
Posted on: Sep 04, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKINI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
लाला जी ने केला खाया...कविता-
ख़ास पारा, ग्राम-श्याम नगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्रृष्टि राजवाड़े एक बाल कविता सुना रही हैं :
लाला जी ने केला खाया-
केला खाकर मुह पिचकाया-
मुह पिचाकार कदम बढाया-
कदम के नीचे छिलका आया-
लाला जी फिर गिरे धडाम-
मुह से निकला हाय राम...
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG POEM SHRISHTI RAJWADE SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बिजली के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-गोल्लागुप्पा, पंचायत-ईसपुरम, तहसील-एटापाका, जिला-पूर्व गोदावारी (आंध्रप्रदेश) से पद्दम लच्छु बता रहे हैं| हमारे गाँव में बिजली नहीं है|लोगो को रात में बहुत दिक्कत होती है| अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओ से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9014184137. पद्दम लच्छू@6305028127.
Posted on: Aug 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI PODIAM NARENDRA PROBLEM
पीने के पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-रेगुलाचेरुव, पंचायत-अमरवरम, तहसील-कुकुनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से मडकं चंदू बता रहे हैं|गाँव में पीने की पानी की समस्या है| लोग नदी का पानी पीते हैं| उन्हें पानी के लिये 2 किलोमीटर दूर जाना पडता है| गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ जाते हैं| समस्या के निराकरण के लिये वे अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधायक@9849855444, MRO@9482362626. संपर्क नंबर@9492632205.
