पीड़ितों कर रजिस्टर: हमेशा से मझे नक्सली जान से मारने के धमकी दे रहे थे इसलिए गाँव छोड़ा परिवार के सा

पनारा पारा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से भूपत राव पुनेम बता रहे हैं कि उन्हें नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दिए थे इसलिए अपने गाँव घर छोड़कर अपने परिवार के साथ बीजापुर में आके बस गये हैं| यहाँ उन्हें किसी तरह का रोजगार नही है, मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं, वे चाहते हैं सरकार उन्हें मदद करें लेकिन अब तक कोई सहायता नही किया है जिससे वे बहुत परेशान हैं| हमेशा से उन्हें नक्सली परेशान किया करते थे, कई बार इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में जानकारी दिए हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हो रहा है|

Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए परिवार के साथ गाँव छोड़कर भ

पनारा पारा बीजापुर,जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राघवल बोडके बता रहे हैं कि उन्हें नक्सलियों के द्वारा कई बार परेशान किया गया है| इसलिए उनसे आहत होकर वे अपने गाँव घर छोड़कर अपने परिवार के साथ बीजापुर में आके बस गये हैं| वे पहले ग्राम-मरूडबाका, ब्लाक-उसूर के रहने वाले थे लेकिन हमेशा नक्सलियों ने जान से मरने की धमकी दी और इसलिए वे अपने गाँव छोड़ दिए| इनके पास रहने का स्वयं का जगह नही राशन कार्ड नही, कोई रोजगार नही, मजदूरी करके अपना जीवन जी रहे हैं| सरकार किसी तरह का कोई मदद नही कर रहा है| जिससे वे बहुत परेशान है| सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें कोई रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें|

Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने गाँव से भगाया है, सरकार हमें कोई मदद नही कर रहा है...

ग्राम-बट्टीगुडा, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर से संजय पुनेम बता रहे हैं कि नक्सलियों के डर के कारण वे पूरे परिवार सहित सन 2012 में पनारा पारा बीजापुर आकर रह रहे हैं| उनके पास किसी तरह का रोजगार नही है जिससे वे अपना परिवार का पालन-पोषण ठीक तरह से कर सकें| सरकार के तरफ से भी कोई रोजगार नही है, वे अपने गाँव के सोसायटी से राशन लाकर परिवार के साथ खा रहे हैं| नक्सलियों ने उन्हें मार के भगाया है | वे सरकार से मदद की मांग करते हैं कि उन्हें किसी तरह का रोजगार मिल जाये तो मदद होगा|

Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM RAGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पिता के मौत के बाद अब कामने वाला कोई नही, गरीबी से परेशान है...

शिविर पारा जय नगर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राम वती बता रहे हैं कि उनके पिता जी पहले अपने गाँव के मुखिया थे, जो की नक्सलियों ने मुखिया होने के कारण उन्हें जान से मार दिया| घर में कोई कमाने वाला नही है | हालात से परेशान होकर वे बीजापुर में आकर रह रहे हैं| यहाँ मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| वे पिता के नौकरी करना चाह रहे थे, लेकिन उम्र कम होने के वजह से नही कर पाए हैं| नौकरी के लिए अपने जिला कलेक्टर को सभी दस्तावेज दिए हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| किसी तरह का कोई दैनिक रोजगार अब तक नही मिला है, न ही छत्तीसगढ़ सरकार इस विचार कर रही है, पीड़ित परिवार सरकार से अपील कर रही है की उन्हें कोई रोजगार मिल जाए तो अपने परिवार का पालन-पोषण वे ठीक तरह से कर सकेंगे | कलेक्टर@9977001253.

Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पिता जी को नक्सलियों ने जान से मर दिया है, अब तक सरकार कोई रोजगार नही दिया

जय नगर शिविर पारा, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से समारू कोर्से बता रहे हैं, कि उनके पिता जी को नक्सलियों ने जान से मार दिया| अब तक सरकार पीड़ित परिवार को सहायता राशि और नौकरी नही मिली है, जबकि ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा उनके माता जी को आश्वासन दिया गया था, कि उन्हें विधवा पेंसन दिया जाएगा| लेकिन अब तक कोई भी मुआवजा परिवार को नही मिला है| जिससे वे दुखी हैं, सरकार से मदद की मांग करते हैं कि सरकार का प्रावधान के अनुसार नक्सल प्रभावित परिवार को सहायता दिलाने में मदद करें| सचिव@6260394668 . सम्पर्क नम्बर@7587487634. (184311) MS

Posted on: Jan 26, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »