पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने गाँव से भगाया है, सरकार हमें कोई मदद नही कर रहा है...
ग्राम-बट्टीगुडा, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर से संजय पुनेम बता रहे हैं कि नक्सलियों के डर के कारण वे पूरे परिवार सहित सन 2012 में पनारा पारा बीजापुर आकर रह रहे हैं| उनके पास किसी तरह का रोजगार नही है जिससे वे अपना परिवार का पालन-पोषण ठीक तरह से कर सकें| सरकार के तरफ से भी कोई रोजगार नही है, वे अपने गाँव के सोसायटी से राशन लाकर परिवार के साथ खा रहे हैं| नक्सलियों ने उन्हें मार के भगाया है | वे सरकार से मदद की मांग करते हैं कि उन्हें किसी तरह का रोजगार मिल जाये तो मदद होगा|
