मैं 2015 में सरपंच बना हूँ, फिर से चुनाव लड़ना चाहता हूँ, चुनना या न चुनना लोगो के हांथ में है...
ग्राम-बरौल, पंचायत-आमनदौन, पोस्ट-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलखन सांडिल्य बता रहे हैं वे 2015 से सरपंच हैं इससे पूर्व तीन पंचवर्षी तक पंच रह चुके हैं, उनका कहना है कि मेरे सरपंच बनने से पहले गाँव में अच्छी सुविधा नहीं थी, लेकिन जब से मै सरपंच बना हूँ, गाँव में एक या दो जगह को छोड़कर सभी जगह पर हैंडपंप की सुविधा है, और लोगो के हित में घर-घर जाकर काम करते हैं, साथ ही गांव में शादी या किसी भी कार्यक्रम में अपने समर्थ के अनुसार मदद भी करते हैं| वे अपने गाँव के विकास के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और दोबारा चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, गाँव में उनका मान सम्मान करते हैं, लोग चाहेंगे तो दोबारा से चुनेंगे| सरपंच@9753314547.
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
छोटी सी मछली, पानी में बिछली...बाल कविता
ग्राम-पहिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से एक छोटी सी बच्ची अमना एक कविता सुना रही हैं :
छोटी सी मछली, पानी में बिछली-
पापा ने उठाई, मामी ने धोई-
दीदी ने पाकाई, भैया ने खाई-
बड़ा मज़ा आई...
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER
लोकगीत का अपना शास्त्र रहा है, लोकसंगीत में अनगढ़ता और खुरदुरापन ही उसका सौंदर्य होता है...
होली को चैती की तरह नहीं गाते, चैती को सोहर की तरह नहीं गाते, सोहर निर्गुण की तरह नहीं गाया जाता, गोड़उ का राग अलग होता है, धोबिया गीत अलग, खिलौना अलग होता है| जोग सहाना का राग अलग, विवाह के गीत में हर विध में धुन-राग बदल जाती है गांव की गीतहारीन महिलाएं का छठ का गीत बिल्कुल अलग राग-धुन रखता है, पराती और पचरा का राग बदल जाता है, सदियों और पीढ़ियों से लोक का अपना शास्त्र रहा है, अलिखित होने के बावजूद यह तेजी से बड़े दायरे में फैलता रहा है और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के मानस में रचता-बसता भी रहा है, यह अनगढ़ रहा है इसलिए लोकसंगीत में अनगढ़ता हो, खुरदुरापन हो तो उसे बहुत परफेक्ट करने की जरूरत नहीं, लोकसंगीत में अनगढ़ता और खुरदुरापन उसका सौंदर्य होता है|
Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
अंधा हूँ, आधार लिंक नही हो पाने से विकलांगता पेंशन रुक गया है दो बार कोशिश किया नही हुआ...
ग्राम पंचायत-लोलकी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल बता रहे हैं, वे दोनों आंख से दृष्टिबाधित है, उन्हें पहले विकलांग पेंशन मिल रहा था, लेकिन अब नही मिल रहा है, सरपंच का कहना है बैंक का स्थानांतरण सूरजपुर हो गया है और खाता आधार लिंक नही है जिस वजह से पेंशन नही मिल रहा है, उन्होंने अपना खाता आधार से लिंक कराया था, लेकिन नही हुआ|फिर पुन: लिंक कराया तब भी नही हुआ है इस संबंध में उहोने सरपंच सचिव के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन सहायता नही मिली है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे विकलांगता पेंसन मिल सके: सचिव@9617269030, CEO@9424166557.
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
ओ माँ, ओ माँ पास बुलाती है कितना सताती है...गीत
ग्राम-मायापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवानिया, उमा भारती और अमृता सिंह एक गीत सुना रहे हैं :
ओ माँ, ओ माँ पास बुलाती है कितना सताती है-
याद तुम्हारी जब-जब मुझको आती है-
आज तुझे सीने से लगा लू मै-
चीर के दिल के धड़कन में तुझको छुपा लूँ मै-
सावन बन-बन के एक पल पल तरसी है-
तेरे लिए कितना एक जाने जाती है...


