शौचालय बना हैं.पर दो साल से आधा अधुरा कर छोड़ दिए हैं,कृप्या मदद करे...

ग्राम-मुचागुडा ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से साथी कनैयालाल जी हैं,साथ में गाँव के ग्रामीण साथी मानसिंह बघेल जी हैं.वे समस्या बता रहे हैं,घर में शौचालय बना हैं.पर दो साल से आधा अधुरा कर छोड़ दिए हैं.सचिव सरपंच ने.वहा पुरा कम्पलेट नही हैं.इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं.इस समस्या को अधिक जानकारी के लिए संपर्क मान सिंह बघेल का मो न.@7828669251 सरपंच न.@9406041284 C E O@8959393222 हैं|

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

किलेपाल गाँव कि कहानी ...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल न.1ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयानंद पोड्यामी जी अपने गाँव के बारे में बता रहे हैं,उनके पंचायत में 10 पारा हैं. और यहाँ लोग ज्यादातर खेती में निर्भर रहते हैं,खेती धान कोसरा,कुटकी,उडीद,तिल, हरवा की खेती करते हैं.यहाँ का त्यौहार में सबसे पहले माटी कि पूजा होती है.फिर बीज त्यौहार होता हैं.और अगस्त में हरियाली और सितम्बर में नया खानी फिर दशहरा होता हैं.जैसे राम नोवमी दुर्गा पूजा को नही मानते हैं,ये सब त्यौहार मनाने नही जानते हैं और यहा के लोग पेड़ो व पत्थरों कि पूजा करते हैं.अपने देवी देवता को पूजा में मुर्गा,सूअर,बकरा आदि साल में दिया जाता हैं |

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है,कृपया पुल बनाने में मदद करें...

ग्राम-ड़ोटमा,ब्लाक-जयजयपुर,जिला-जाजगिरचापा,(छत्तीसगढ़) से संपत यादव बता रहें है कि उनके गांव में हर्बत संगार तालब हैं|उसमें पुल टूट गया लोगों को आने जाने में दिक्कतों कि सामना करना पड़ता हैं| जिससे गिरने का डर बना रहता है|इसके लिये उन्होनें सचिव-सरपच के पास शिकायत किये है| परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहें है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: सचिव@9131271308, सरपच@8987537874, संपर्क@7898866791.(918019)

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

हिन्दुओ व आदिवासीयों कि शादी किस तरह होती उस पर चर्चा...

ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल न.1 ब्लाक-बास्तानार,जिला बस्तर राज्य (छत्तीसगढ़) से दयानंद पोड्यामी जी बता रहें हैं,कि हिन्दुओ व आदिवासीयो कि शादी कि तरह होता हैं,दयानंद जी बता रहें हैं.कि आदिवासीयों में लडके के परिवार वाले लडकी के घर परिवार में मिलने जाते हैं.जब लड़की के परिवार वाले से मिलने जाते हैं.तो मन्द सल्पी चिन्द व लंदा के लेके जाते हैं और दोनों परिवार मिलकर बाते करते हैं,लड़की लड़का का राय लेते हैं.कि दोनों का मन हैं.या नही शादी के लिए लड़की की शादी 18 वर्ष और लड़के कि शादी 21 वर्ष में हो जाती हैं दहेज़ में 20 से 30 हजार पैसा दे देते हैं और सूअर बैलभैंस बकरा मुर्गा ,चांवल ,लंदा ,सल्पी मन्द ये सब लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वाले को खाने के लिए दे देते हैं |

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

कहा जाबे वो मोर जोड़ी दार तोर संगे माया हो...छत्तीसगढी गीत

ग्राम-गौरों,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पुष्पकुमार भारती साथ में समेसिधार एक छत्तीसगढी गीत सुना रहें है:
कहा जाबे वो मोर जोड़ी दार तोर संगे माया हो-
कैसे बुलाओ तोला मोर दीवानी रे कैसे बुलाओ-
अबड माया लागे गोरी तोर से मोला लागे वो-
पगला दीवाना बना डारे छाती मा आगी बारे-
छाती मा आगी बारे जहुरिया तेहा मोहि डारे-
काहा जाबे वो मोर जोड़ी दार तोर संगे माया हो...(180342) GT

Posted on: Oct 29, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »