किलेपाल गाँव कि कहानी ...
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल न.1ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयानंद पोड्यामी जी अपने गाँव के बारे में बता रहे हैं,उनके पंचायत में 10 पारा हैं. और यहाँ लोग ज्यादातर खेती में निर्भर रहते हैं,खेती धान कोसरा,कुटकी,उडीद,तिल, हरवा की खेती करते हैं.यहाँ का त्यौहार में सबसे पहले माटी कि पूजा होती है.फिर बीज त्यौहार होता हैं.और अगस्त में हरियाली और सितम्बर में नया खानी फिर दशहरा होता हैं.जैसे राम नोवमी दुर्गा पूजा को नही मानते हैं,ये सब त्यौहार मनाने नही जानते हैं और यहा के लोग पेड़ो व पत्थरों कि पूजा करते हैं.अपने देवी देवता को पूजा में मुर्गा,सूअर,बकरा आदि साल में दिया जाता हैं |
