अरे बाडी बुले माती अरे बाडी बुले माती...गोंडी गीत
ग्राम-दावडी, तहसील-आठनेर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से वासुदेव उइके एक गोंडी गीत सुना रहे है:
अरे बाडी बुले माती अरे बाडी बुले माती-
अरे बाडी बुले माती इमा फडापेन-
दंडी पेन तुन बाडी बुले माती-
अरे पेनकड़ा यानकड़ा-
दानकड़ा अंदाना रो दादा-
वन्जी नवा तिन्दाना रो दादा-
पुष महिना ते...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: VASUDEV UIKEY GONDI
श्रीराम के भजन गा ले प्राणी...भजन गीत -
ग्राम-टेमनी, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुरेश्वर प्रसाद एक भजन सुना रहे हैं:
श्री राम के भजन गा ले प्राणी-
तेरा जीवन है गुन-गुना पानी-
राम सुमर के राम ला पातेव-
सीता सुमर के शीतल हो जातेव-
श्री राम के भजन कर ले प्राणी-
प्राणी रे तेरा जीवन है गुन-गुना पानी...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: SONG SURESHWAR PRASAD VICTIMS REGISTER
कन्याओं की शिक्षा और विवाह में खर्च के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (गोंडी भाषा में)
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के माता पिता खाता खोल सकते हैं | खाता नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक से खोला जा सकता है |खाता 10 वर्ष या इससे कम उम्र के लडकियों का खोला जाता है |खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, परिचय पत्र , बेटी का जन्म प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाण पत्र इस तरह के कागजात की जरूरत होती है |इसमें शुरुआत 1000 रूपये से ज्यादा पैसा जमा कर सकते हैं इससे कम नहीं|अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं|इसका ब्याज दर 2018 जनवरी फरवरी में 8.1% है|बेटी जब 21 वर्ष की हो जाती है तब यह खाता परिपक्व हो जाता है| बेटी को पढ़ाने के लिए भी इस पैसा को निकाल सकते हैं|18 वर्ष के बाद बेटी की यदि शादी हो जाती है तो यह खाता बंद भी कर सकते हैं|
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: SUMANLATA ACHALA GONDI
Today's News from newspapers in Gondi : 21st April 2018-
सुकन्या समृद्धि योजना –
सूखे से निपटने के लिए किसानों ने खुद ही संभाला मोर्चा – लातूर ,महाराष्ट्र – 16 हजार किसानों के खातों में पहुंचा 24 करोड़ का बोनस – नईदुनिया-
केंचुआ खाद से की तीन लाख रुपए की कमाई – कोरिया ,छत्तीसगढ़
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA NEWS
वनांचल स्वर : जंगल से हमे खाने को तेंदू, छार, महुआ, भेलवा इस तरह के फल मिलते हैं...
आश्रित ग्राम-सुरहित, ग्राम-परमेश्वरपुर, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल मरकाम सीजीनेट के गणेश आयाम को बता रहे है कि उनका ग्राम जंगल बीचो बीच बसा हुआ है और उनको जंगल से कई प्रकार के फल मिलते है जलाऊ लकड़ी मिलता है, घर बनाने के लिए लकड़ी मिलता है और सीजन-सीजन में तेंदू, छार, महुआ, भेलवा, इस तरह के फल फूल मिलते है| उनके यहाँ के जंगल में उत्पाती जानवर भी है जैसे 15-20 साल से हाथी परेशान कर रहे हैं, हाथी घरो को गिरा देते है, फसलो का नुकसान बहुत करते है, पहले बन्दर परेशान करते थे पर अब बन्दर नहीं हैं | गणेश आयाम@9753553881.
