सच सच कहो तुमने क्या किया...गीत-
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से भोला कुमार जी एक गीत सुना रहे हैं:
तेरे प्यार में, तेरे प्यार में-
सच सच कहो तुमने क्या किया – कभी भुला कभी याद किया – कभी भुला कभी याद किया-
तेरे इंतजार में ,तेरे इंतजार में-
सच सच कहो तुमने क्या किया-
कभी भुला कभी याद किया...
Posted on: May 13, 2022. Tags: BHOLAKUMAR SONG HINDI
देखनी नजर से अपना हम जिंदगी करीब से...गीत-
मटियाआलम, जिला-कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुकई कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
देखनी नजर से अपना हम-
जिंदगी करीब से-
जेकरा जउन बनीलल-
अपना नसीब से-
करे ला मजदूरी घरिया ला लेके हुकुरी...
Posted on: May 13, 2022. Tags: KUSHINAGAR SONG SUKAI KHUSVAHA UP
गांव में हैंडपंप नहीं होने के कारण गांव के लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-बस्तामुंडा, पंचायत-छिन्द्बहार, ब्लॉक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह कश्यप बता रहे हैं कि उनके पारा में 9 घर कि बस्ती है, और हैंडपंप एक ही है, जिससे कभी कार्बन युक्त पानी निकलता है तो कभी पानी ही नहीं आता| निवासियों को 2-3 किलोमीटर दूर जाकर दूसरों के घरो से पानी लाना पड़ता है| लोगों को यहाँ-वह से पानी ला लाकर पीना पड़ता है जिससे उन्हें बहुत दिक्कत होती है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे कि दिए गए नंबर पर संपर्क कर गांव कि समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर: सरपंच@7087797476, सचिव@9406109547.
Posted on: May 13, 2022. Tags: BASTAMUNDA BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAMSINGH KASHYAP WATER
हमारे गाँव में बिजली की समस्या है,रात के समय दिक्कत होती है, शिकायत करने पर भी कोई सुनते नहीं है...
ग्राम पंचायत-आमलड़ा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से मनमोहन सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है, वहाँ के लोगों अंधेरे में रह रहे हैं, इसके लिए उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके बिजली की समस्या का समाधान करने में मदद करें : संपर्क@9589016568. J.A.E.@9406915037.
Posted on: May 13, 2022. Tags: ELECTRICITY PROBLEM MANMOHAN SINGH MP MURENA
मेरा राशन कार्ड पुनः नहीं बन पा रहा समाधान के लिए सीजी नेट से की है अपील-
ग्राम-बुरसरा, तहसील-जांजगीर चापा, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से रवीन्द्र कुमार जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं, उनकी समस्या इस बात को लेकर है कि इनका 2014 में गुलाबी रंग का राशन कार्ड बना था| इस राशन कार्ड को सचिव के द्वारा ये कहकर वापस ले लिया गया| दिव्यागों का अलग राशन कार्ड बनेगा बोल कर| उन्होंने पुनः राशन कार्ड के लिए मार्च में आवेदन दिया गया| फिर भी इन्हे कार्ड नहीं बन पाया है| सचिव को कई बार कहने के बाद भी आज-कल मिल जाएगा कहकर टाल देता है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के राशनकार्ड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7805021763, सचिव@9340026879, सरपंच@9755725144.
