लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती...कविता -
ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम जतन कुमार आयाम कुछ पंक्तियाँ सुना रहा है:
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती-
नहीं किसी अब जहाँ लेकर-
छत्तीस ग्यारह पर सौ बार पिसल जाती है-
मन का विश्वास रंगों में साहस भरता है-
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती...
Posted on: Oct 12, 2017. Tags: RAMJATAN KUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: NREGA issue was not resolved for 5 years, Got result in 15 days...
ग्राम-नवागाँव, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिलकराम साहू बता रहे है कि वे रोजगार गारंटी के सम्बन्ध में परेशान थे जिसकी शिकायत पांच साल पहले 17-12-2012 में तहसीलदार सहित कई उच्च अधिकारियों के पास की थी फिर भी कार्यवाही नहीं हो रही थी फिर से 21-12-2012 को ग्राम सभा में हुई विशेष जान सुनवाई में शिकायत की फिर भी कार्यवाही नहीं हुआ फिर 29-12-2012 शिकायत किये फिर भी कार्यवाही नहीं हुआ तो फिर इन्होने सीजीनेट में 15-09-2017 में सन्देश रिकॉर्ड किये करने के 15 बाद इन्होने जो शिकायत किये थे उस पर कार्यवाही होने लगी है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया गरीबों को मुद्दों को सुलझाने में ऐसे ही दबाव बनाते रहे | तिलकराम@9131081484
Posted on: Oct 09, 2017. Tags: NREGA SONG TILAKRAM SAHU VICTIMS REGISTER
खेत नदी के किनारे है पर विद्युत अधिकारी कनेक्शन नहीं दे रहे, बारिश नहीं है, फसल सूख रही है...
ग्राम-खड़गांव, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बडेराजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलराम मंडावी बता रहे है कि बारिश नही होने से सूखा पड रहा है. इनका खेत नदी के किनारे है पर खेत में पानी लाने के लिए लाईट की जरुरत होती है, पानी लाने में किसानो को दिक्कतें होती है, इसके लिए किसानो ने विद्युत विभाग में आवेदन भी किया, लेकिन अधिकारी कनेक्शन नही मिलेगा, अभी बंद हो गया है बोलकर टाल देते हैं इसलिए परेशान हो कर साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे समस्या का निराकरण हो सके : विद्युत विभाग@9584085973, कलेक्टर@9424200202. मंगलराम मंडावी@8120473865
Posted on: Oct 01, 2017. Tags: MANGALRAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव का पारम्परिक आदिवासी संगीत...
ग्राम-दुधियाटोला, पोस्ट-सरई, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से रामलखन सिंह टेकाम बता रहे हैं कि आदिवासी समाज में शाम को काम ख़त्म करने के बाद या उनके विशेष आयोजनों में एक साथ बैठकर गीत संगीत और नृत्य करने की परम्परा रही है जो अब धीरे धीरे कम होती जा रही है पर कुछ सुदूर इलाकों में पुराने बुज़ुर्ग लोग आज भी परम्परा को जीवित रखने का प्रयास करते हैं, यह उनका मनोरंजन का साधन भी है क्योंकि उनकी भाषा में तो टीवी या रेडियो में कुछ अधिक नहीं होता जिसमे युवा लोग व्यस्त रहते हैं आज वे ऐसे ही एक मंडली में बैठे हैं और वहां गाए जाने वाले सेवा संगीत को सीजीनेट सुनने वालो को भी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सुना रहे हैं. रामलखन सिंह टेकाम@9644909675.
Posted on: Sep 29, 2017. Tags: RAMLAKHAN SINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम...गोंडवाना गीत
ग्राम-सालीवाडा, पोस्ट-बिनोरी, तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम-
देखो-देखो दुनिया में-
सर्वे शक्ति बड़े देवता की हो रही है जयकारा-
गोंडवाना में लहर रहा है झंडा सतरंगी प्यारा-
करना माता पिता की चरण वंदना-
बड़ादेव की करना पूजा अर्चना-
दिल रखो मेरे भाई सेवा भावना-
करो देवा से ध्यान बड़ादेव से ध्यान-
देखो-देखो दुनिया में-
गोंडवाना का नाम फ़ैल रहा चारो धाम...
