हमारे गांव का नाम घोरटी कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी -
ग्राम-घोरटी, पंचायत-जलावन, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुधीर तिर्की गांव का नाम घोरटी कैसे पड़ा उसकी कहानी बता रह है उनके गांव में श्रीनगर के राजा जो शासन करने आते थे उनका मकान यहाँ पर था वहां पर घोड़े के द्वारा आते थे और घोड़े को एक जगह बाँधते थे बगीचा में तो उसी के नाम से घोरटी नाम रखा गया | राजा अपने घोड़े को उस जगह पर खूटे में बांधता था, उसी के नाम पर इस गांव का नाम घोरटी पड़ा और आज भी चल रहा है, राजा जशपुर के थे लेकिन श्रीनगर में भी उनका मकान होने के कारण आना जाना करते थे, ये जानकारी उन्होंने गांव के सरपंच के द्वारा प्राप्त की है| अंकित पडवार@9993697650.
Posted on: Jul 03, 2018. Tags: GUMLA SONG STORY SUDHEER TIRKI VICTIMS REGISTER
मेरे निराश्रित पेंशन का पैसा 4 महीने से रुक गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...
ग्राम पंचायत-रेसरा, तहसील+ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी साथ में फुलबासो बता रही है कि उनका निराश्रित पेंशन 4 महिना से रुक गया है और लोग को मिल गया है. सचिव सरपंच को बोले तो बोले की आधार लिंक करवा आधार लिंक भी करवा चुके है खाता भी चेक करवा चुके है लेकिन खाता में पैसे नहीं है कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात करके निराश्रित पेंशन का पैसा दिलवाने में मदद करें : सचिव@9669872573, सरपंच@9399790779, कलेक्टर देव सेनापति@9826443377. सम्पर्क@8974353319.
Posted on: Jul 01, 2018. Tags: FULBASO SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
आओ मिलकर भारत को हम सुन्दर देश बनाएं...देशभक्ति गीत
ग्राम-मालेघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
आओ मिलकर भारत को हम सुन्दर देश बनाएं-
गांधी, नेहरू, लाल बहादुर जैसे दीप जलाएं-
कौन है हिन्दू, कौन है मुस्लिम, कौन है सिख-ईशाई-
सब हैं भारत माँ के बेटे, सब हैं भाई-भाई-
आओ मिलकर नील-गगन में खुशियों के दीप जलाएं-
सपना हो साकार सभी के, भारत माँ हो राजी-
चैन-शान्ति मिले सभी को पंडित हो या काजी-
रौशनी फैलाएं धरा पर ऐसा दीप जलाएं-
गांधी, नेहरू, लाल बहादुर जैसे दीप जलाएं...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ...देशभक्ति गीत
ग्राम-गोबर्धनपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से कुमारी सुभाषो एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम वीर सिपाही कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भावी सैनिक कदम बढ़ाते जाओ-
देश के हो तुम भावी नेता कदम बढ़ाते जाओ-
कदम बढ़ाते जाओ जवानों कदम बढ़ाते जाओ...
Posted on: Jun 30, 2018. Tags: KUMARI SUBHASHO SONG VICTIMS REGISTER
टूटेही पलनिया अनार भइले सजना...भोजपुरी गीत
मुजफ्फरपुर (बिहार) से अशोक शर्मा ब्यास एक लोक गीत सुना रहे हैं :
टूटेही पलनिया अनार भईले सजना-
ललक किरिनिया उधार लेले अईहा-
गमछी मा बांधी के बहार लेले अईहा-
मर गईले बकरी बिसूकि गईले गईया-
कहिया से डीठीया गरा लेबा कसईया-
कुकुर दुवरवा के बनला बहेनवा-
आईहा ता एकरो जोगार लेले आईहा...



