खाने को मुंह एक है दो-दो हाथ कमाने को...कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ख़ुशी कुमारी एक कविता सुना रही हैं:
खाने को मुंह एक है दो-दो हाथ कमाने को-
किसी के आगे फिर न जाए हम झोली फ़ैलाने को-
रूप बदल देंगे मेहनत से उजड़े रेगिस्तानो का-
करने को निर्माण चला है पत्थर वीर जवानो का-
लाख-लाख गाँव वाले हिन्दुस्तान किसानो का-
करने को निर्माण चला है पत्थर वीर जवानो का...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: KHUSHI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

मैं टीबी का मरीज़ हूँ मेरे घर में दो लोग टीबी से मर चुके हैं पर सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती...

ग्राम-गुर्गी, पोस्ट-मसहां, ब्लॉक+जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कृष्ण कुमार कोल बता रहे है कि वो टीबी बीमारी के मरीज है और उनके घर में एक साल के अंदर टीबी की बीमारी से दो लोगो की मौत हो चुकी है और उनकी मौत शासकीय संजय गाँधी अस्पताल में हुई है पर आज तक सरकार के द्वारा उनके परिवार को कोई आर्थिक मदद इनके परिवार को नहीं दी गई है न ही कोई अधिकारी कभी उनसे मिलने आया. परिवार की आर्थिक हालात इतनी खराब है कि बच्चों की पढ़ाई बंद करनी पडी है. वे यह अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट के श्रोता कृपया जिला कलेक्टर@9425903973, जिला क्षय रोग अधिकारी@9424974808, सचिव@9200807812 से बात करें।कृष्ण@8358030030

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: KRISHNA KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER

जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर...कविता

पारु, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार प्रिय एक कविता सुना रहे है:
जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर-
खाओ मत कोई सजाना तुम मेरे गली में-
अगर कभी जो आना तुम धानो की बालियों में-
टपका हुआ पसीना ओस तो इसके बुँदे मोती है या नगीना...

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR PRIYA VICTIMS REGISTER

छोटा-छोटा उजला-उजला रुव हल्का रुई जैसा...कविता

मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार हरिनारायण गुप्ता की कविता खरहा सुना रहे है:
छोटा-छोटा उजला-उजला रुव हल्का रुई जैसा-
सही देखते सहला सहला कोमल तन लगता यहे जैसा-
दूध घास खाकर दिनभर बगिया मई है दोड़ लगता-
पर कुते बिल्ली से डरकर पिंजरे में वह छिप छिप जाता-
इधर-उधर ही भाग दौड़कर...

Posted on: Feb 17, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कई साल से हमारे अधूरे टॉयलेटों को पूरा करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं कोई अधिकारी नहीं सुनता...

सुमनलता के साथ आज नगरकट्टा चाय बागान ब्लॉक नगरकट्टा जिला- जलापायगुडी पश्चिम बंगाल से गुड्डू सिंह हैं जो बता रहे हैं कि निर्मल बंगाल मिशन द्वारा 2013 में उनके गाँव में टॉयलेट बनाने का काम शुरू किया गया था जो अभी तक अपूर्ण है | उसके कारण दस परिवार प्रभावित हैं, इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत और प्रधान के पास कई बार आवेदन दिए थे | आवेदन देने पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी इस कार्य को पूर्ण कराया जाएगा, पर अब लगभग पांच साल हों गया है बोलते – बोलते पर अब तक कोई काम नहीं हुआ | इस समस्या को दूर करवाने के लिए सीजीनेट के श्रोताओं से सहयोग करने की अपील करे हैं प्रधान@9933183906 हैं | गुड्डू सिंह@9479003195

Posted on: Feb 16, 2017. Tags: SUMANLATA ACHALA

« View Newer Reports

View Older Reports »