कई साल से हमारे अधूरे टॉयलेटों को पूरा करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं कोई अधिकारी नहीं सुनता...
सुमनलता के साथ आज नगरकट्टा चाय बागान ब्लॉक नगरकट्टा जिला- जलापायगुडी पश्चिम बंगाल से गुड्डू सिंह हैं जो बता रहे हैं कि निर्मल बंगाल मिशन द्वारा 2013 में उनके गाँव में टॉयलेट बनाने का काम शुरू किया गया था जो अभी तक अपूर्ण है | उसके कारण दस परिवार प्रभावित हैं, इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत और प्रधान के पास कई बार आवेदन दिए थे | आवेदन देने पर उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी इस कार्य को पूर्ण कराया जाएगा, पर अब लगभग पांच साल हों गया है बोलते – बोलते पर अब तक कोई काम नहीं हुआ | इस समस्या को दूर करवाने के लिए सीजीनेट के श्रोताओं से सहयोग करने की अपील करे हैं प्रधान@9933183906 हैं | गुड्डू सिंह@9479003195
