आंधी से घर का छानी उड़ गई, जानकारी देने पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई...मदद की अपील
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुरेशा संतोषी मडकाम बता रही है एक माह पहले आंधी-तूफान से उनके घर का छानी-खपड उड़ गये है ये सब कुछ दिन से दूसरे के के घर में रहते थे अभी झोपडी बनाकर रहते है इनके परिवार में 4 लोग है मजदूरी का काम करके अपना गुजर करते है घर ना होने से बहुत परेशान है इसके लिए तहसील और नगर पंचायत में जानकारी दिये तो फोटो खीचकर ले गए पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है कि अधिकारियों से बात करके घर बनवाने या आर्थिक मुआवजा दिलवाने में मदद करें ताकि अपना घर बना के रह सकें संपर्क@9404921883(169011).CS
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही थी, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...
बलिराम वाघमारे जी पुणे में रहते है, लोकडाउन के कारण इनको काम करने में परेशानी हो गई थी, जिसके बाद पैसे का अभाव होने के कारण भोजन खरीद पाने की समस्या हुई थी, तत्पश्चात इन्होने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया. सन्देश रिकॉर्ड करने के 5 दिन बाद इनकी भोजन की समस्या का समाधान हो गया. समाधान में मदद करने वाले सभी सज्जनों को धन्यवाद दे रहे है...
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: BALIRAM WAGHMARE CORONA IMPACT PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
पहले लोग पेंदा खेती करते थे जंगल-झाड़ी काटकर उसे जलाकर खेती करते थे जिसमे मोटे अनाज बोते थे...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से नामदेव मडावी मोहन यादव को माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे है कि पहले लोग पेंदा खेती करते थे जंगल-झाड़ी काटकर उसे जलाकर खेती करते थे जिसमे मोटे अनाज बोते थे जैसे कुटकी, जवारी और भी कई तरह की अनाज जो कई वर्ष तक सुरक्षित रहता था अभी तो धान एक वर्ष बाद खराब होने लगता है| संपर्क@8275178799(168494). CS
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: AGRICULTURE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA STORY
मैं घर का काम करती थी, अभी लॉकडाउन के वजह से परिस्थिति बहुत ख़राब है ,मुझे राशन की बहुत जरुरत है...
मेरा नाम रम्बासती सालुंके है, मैं यरवडा, सर्वे नंबर 10 धापुनेसा, भाजी मार्केट, सीतला माता मंदिर के गल्ली पुणे में रहती हूँ, मैं घर का काम करती थी, अभी लॉक डाउन के वजह से परिस्थिति बहुत ख़राब है ,मुझे राशन की बहुत जरुरत है ,अगर आप जल्दी मदद करोगे तो कृपया आपकी बहुत बड़ी मेरबानी होगी | संपर्क नंबर @7709479226. (169029) NM
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER
गिरदाये, गिरदाये इस्न नामित मनवा लोरको बिक्चोटा गिरदाये...गोंडी भक्ति गीत..
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से एक्शिबा गजानन एंजननिल्वार गोंडी में एक भक्ति गीत सुना रही है:..
गिरदाये, गिरदाये इस्न नामित मनवा लोरको बिक्चोटा गिरदाये-
गिरदाये, गिरदाये इस्न नामित मनवा लोरको बिक्चोटा गिरदाये-
इस्न नामित मनवा लोरको गिरदाये-गिरदाये-
इगोर दिपा गोर किता गिरदाये-गिरदाये-(168963)CS
