2007 में ढाबा का काम शुरू किया था, आज राहगीरों को खाना खिलाकर अपना जीवन यापन करते हैं...
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल कोंडागांव के सांथी सुरेश कश्यप से चर्चा कर रहे हैं| सुरेश कश्यप एक ढाबे के मालिक हैं| उन्होंने 2007 से ढाबा की शुरुआत किया था| इस काम को उन्होंने खुद काम कर जुटाये पैसे से शुरू किया था| सड़क के किनारे सुरेश की जमीन होने से उन्होंने ऐसा करने का सोचा और आज वे खुद अपनी जीविका तो चला ही रहे हैं साथ ही कुछ लोगों को रोजगार भी दे पा रहे हैं |इस तरह से वे राहगीरों को खाना खिलाकर अपना जीवन यापन करते हैं |
Posted on: Mar 11, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER
हल्बा समुदाय गोंडी और हल्बी भाषा बोलते हैं, वे वर्ष में एक बार मिलकर अपनी समस्याओं और सुख दुःख पर च
ग्राम-कोंजेरा, ब्लाक-बड़े राजपुर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मैरुम नतराना, नतेल राम नाइक और उनके सांथी जुड़े हैं जो अपने समाज के रीती रिवाज और जीवन के बारे में बता रहे हैं| वे बता रहे हैं कि उनके समाज के लोग गोंडी और हल्वी भाषा बोलते हैं| उनके इलाके में लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं।आज का समय मोबाईल और कंप्यूटर का है, जिसके बारे में वे नहीं जानते| वे देवी देवताओं की पूजा करते हैं| साल भर में एक बार अपने समुदाय के लोगों से बैठक कर चर्चा करते हैं| सुख दुःख, समस्या, खेती बाड़ी अदि विषयो पर चर्चा करते हैं| और समस्याओं को सुलझाते हैं|
Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KONDAGAON SARLA SHRIVAS STORY
कोंडागांव जिले के कलेक्टर ने गोंडी डिक्शनरी को लेकर अपना सुझाव दिया और इस कार्य के लिये सीजीनेट क
ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से कलेक्टर नीलकंठ टेकाम जी गोंडी भाषा में गोंडी डिक्शनरी में क्या-क्या सुधार होना चाहिए, उसके बारे में सुझाव दे रहे हैं| ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में गोंडी डिक्शनरी को भी जोड़ना चाहिए| बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग गोंड समाज का एरिया है| इसलिए ये डिक्शनरी यहाँ पर अच्छे से चलेगा| दूसरा यहाँ की जो गोंडी गीत, कहानियाँ हैं, उसका प्रचार प्रसार करना पड़ेगा | सांथ ही जो जड़ी बूटी पर काम कर रहे हैं अच्छा है | इसके सांथ ही उन्होंने सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दिया|
Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG DINESH WATTI KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
ओ बंदव धनवंतरी भगवान...भजन गीत-
ग्राम, पोस्ट-कोकामेटा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रघुराम भेड़िया धनवंतरी भगवान का भजन सुना रहे हैं :
हुवे अवतरित देवलोक में श्री हरी सुधा सामान-
ओ बंदव धनवंतरी भगवान-
देव और दानव पागल, मंथन का किये प्रयत्न-
सागर मंथन के 14 रत्नों में, केशरी धनवंतरी एक रत्न-
हुवे जैब के जीवों का करने का कल्याण-
ओ बंदव धनवंतरी भगवान...
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: CG KONDAGAON RAGHURAM BHEDIYA SONG VICTIMS REGISTER
बरा बजा लायोर लिंगो, रे रे लोयो रे रेला रे रेला...गोंडी गीत-
ग्राम-पसोड़ा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से योगिता मरकाम, दीक्षा देवांगन और मोनिका नेताम एक गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो रे रेला रे रेला-
निक जोहर लागे रा लिंगो-
जत रेला रे रेला रेला-
आजा बाजा निया रा लिंगो-
बरा बजा लायोर लिंगो, रे रे लोयो रे रेला रे रेला...
