2007 में ढाबा का काम शुरू किया था, आज राहगीरों को खाना खिलाकर अपना जीवन यापन करते हैं...
जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल कोंडागांव के सांथी सुरेश कश्यप से चर्चा कर रहे हैं| सुरेश कश्यप एक ढाबे के मालिक हैं| उन्होंने 2007 से ढाबा की शुरुआत किया था| इस काम को उन्होंने खुद काम कर जुटाये पैसे से शुरू किया था| सड़क के किनारे सुरेश की जमीन होने से उन्होंने ऐसा करने का सोचा और आज वे खुद अपनी जीविका तो चला ही रहे हैं साथ ही कुछ लोगों को रोजगार भी दे पा रहे हैं |इस तरह से वे राहगीरों को खाना खिलाकर अपना जीवन यापन करते हैं |
