दुनिया गाएगी नया तराना जरुर : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर गीत
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सुनील कुमार एक गीत सुना रहें हैं :
आएगा नया जमाना जरुर-
दुनिया गाएगी नया तराना जरुर-
गुलशन बनाएंगे हम उन विरानो को-
रोशन करेंगे हम बुझते चिरागो को ,आएगा...
अपने वतन की हम इज्जत बढ़ाएंगे-
धरती को एक दिन जन्नत बनाएंगे,आएगा...
फिर से सजाएंगे उजड़ती बहारों को-
और फिर हंसाएंगे रोती फिजाओं को, आएगा...
Posted on: Sep 09, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
रह गेली हम त गमार बज्जिका काहे न सिखओल...बज्जिका भाषा में गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार उस इलाके में बोली जाने वाली बज्जिका भाषा में गीत सुना रहे हैं:
रह गेली हम त गमार बज्जिका काहे न सिखओल-
बज्जिका के करबई श्रृंगार, बज्जिका काहे न पढ़ोओल-
हिन्दी इंगलिश खूब सिखाओल-
सब भाषा के मरम बतोओल-
बज्जिका में करबई बिहार...
भेल जनगणना त मुँह ठिकिअओल-
बुरबक बताह सन घंटी डोलओल-
टैम न गमायब बेकार...
बज्जिका के शब्द अर्थ भाव बड़ा निम्मन-
बड़ा ठीक एकर हय रचना व्याकरण-
एकरा से करब खूब प्यार...
एक बज्जिका हय हमर मातृभाषा-
एकरे से पूरत त सब अभिलाषा-
कर एकर जम के प्रचार...
Posted on: Sep 08, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सुन्दरवन के जंगल में कौए की सभा हो रही थी...कौए की कहानी
सुन्दरवन के जंगल में कौए की सभा हो रही थी सभी कौए अपनी बात कांव कांव कांव कर कह रहें थें पहला कौआ ने कहा कि मनुष्य हमारा शिकार क्यों करते हैं, दूसरे कौआ ने कहा मनुष्य तो हमें खाते भी नहीं फिर क्यों करते है शिकार हम सबका ? तीसरे कौआ ने कांव कांव कर कहा हो सकता हैं मनुष्य अपने पालतू कुत्ता को खिलाने के लिए हमारा शिकार करते हों इसी बीच-कुछ कौए ने कहा हमलोग यह स्थान को छोड़ देते हैं समझदार कौआ कहा हमें एक जुट होना होगा-समझदार कौआ की बात सुन सभी कौए सोच में पड़ फिर शिकारी आया सभी कौआ एक साथ समझदार-कौआ का इशारा पा कर हमला कर दिया .अचानक हमला से शिकारी भागने लगा -फिर दुबारा शिकारी कभी उस जंगल में नहीं पहुँचा क्योंकि उसे समझ में आ गया था की यहाँ के कौए एकजुट हो गये हैं...
Posted on: Sep 06, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Complaint about irregularities in distribution of subsidized grain in PDS...
Rajkumar is calling from Kobna village in Hunterganj block of Chatra district in Jharkhand to complain about irregularity in distribution of subsidized grain in Public distribution system in his village. He is talking to fellow villagers who tell him that the dealer gives one kg less rice. Salt is given half the amount. He charges more for oil and gives no sugar and local officers are not helping. You are requested to call district officers@9934111037 and 9934103312 to help suffering families. Rajkumar@9199359767
Posted on: Sep 04, 2016. Tags: RAJKUMAR CHATRA SONG VICTIMS REGISTER
रोको शिक्षा के व्यापार को रोको, रोको निजीकरण के प्रहार को रोको...शिक्षा गीत
ग्राम-मोतीझील, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से श्रवण कुमार एक संघर्ष गीत सुना रहे हैं:
रोको शिक्षा के व्यापार को रोको – रोको निजीकरण के प्रहार को रोको – वैज्ञानिक जनवादी शिक्षा यही हमारा नारा हैं-
स्वास्थ्य शिक्षा सबको शिक्षा ये अधिकार हमारा हैं-
शिक्षा संकोचन के वार को रोको – रोको निजीकरण के प्रहार...
मेहनत वर को शासक बारूद का ढेर समझते हैं-
इसलिए वो शिक्षा की चिंगारी से डरते हैं – रोको निजीकरण के प्रहार...
