गाँव में शौचालय नहीं है कृपया समस्या के समाधान के लिए मदद की अपील -

ग्राम-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सुमन कुमार कश्यप जी अपने गाँव की समस्या बता रहे हैं इनके गाँव में सरकार के द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था जो कि अब बंद हो गया है|गाँव में किसी के भी घर में शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है,किसी के घर में गड्डे नहीं है और किसी के घर मे छत|सरपंच सचिव बस रिपोर्ट देते हैं आगे कि निर्माण पूरा हो गया है|इस तरह से गाँव में लोग शौच के खेतों मे जाते है|रात को परेशानी होती है ,गंदगी फैलती है|कृपया दिए संपर्क नंबर पर बात कर समस्या समाधान मे इनकी मदद करें संपर्क नंबर@9302306 556, सचिव@9406109008, सरपंच@9407669883.

Posted on: May 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KASHYAP PROBLEM ROOM SUMAN TOILET

हमारे गांव में शौचालय नहीं बना है शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

लखमी यादव, ग्राम पंचायत-बड़ेदहौर, राउतपारा, वार्ड नंबर 14, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय नहीं बना है, गांव में शौचालय नहीं होने के कारण बहुत समस्या होती हैं बहार जाना पड़ता है| वहां 20 घर की बस्ती है| शौच के लिए दूर जाना पड़ता हैं रात के समय सांप बिच्छू का डर बना रहता है| इसके लिए गांव के ग्रामीणों ने शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील आर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587295015, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: May 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET

शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जिमालो बता रहें हैं कि उनके गांव में सभी का शौचालय अधूरा पड़ा है जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है,उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें :संपर्क@6261214365, सरपंच@8305527531, कलेक्टर@8488596694.

Posted on: Mar 11, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET

शौचालय आधुरा बनने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-

पदमनी कोराम ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना है, अधुरा बनने के कारण ग्रामीणों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587079642, सचिव@9406109629, सरपंच@7723961119.

Posted on: Feb 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET

शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को बाहर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-सैगुडा, ग्राम पंचायत-डिलमिली 2, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्मुराम नाग जी बता रहे हैं, की उनके पंचायत में बारह शौचालय के लिए अधिकारियों के पास आवेदन दिए हैं लेकिन 6 शौचालय का जवाब मिला बरसात के समय प्रारंभ हुआ था, परंतु वह भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है| शौच के लिए बाहर जाने में दिक्कत हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर सरपंच@9993600308, सचिव@9406228766, CEO@कावेरी मेडम:9406166884, संपर्क@6263385063.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »