शक्ति साधना बिना न बनता बिगड़ा कोई काम...गीत

नमस्कार साथियों मैं सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से आपको एक गीत सुनाना चाहता हूँ:
शक्ति साधना बिना न बनता बिगड़ा कोई काम
नारी तुम हो शक्ति राष्ट्र की शत शत तुम्हें प्रणाम
महादेव शिव ने जग हित में आदि शक्ति को साधा
बने अर्ध नारीश्वर इसमे रूप तुम्हारा आधा
देवों को जब जब असुरों ने छेड़ा और सताया
तब देवों को भी विपदा मे ध्यान तुम्हारा आया...

Posted on: Oct 27, 2024. Tags: Suresh Kumar Song

सर्दी के मौसम मे होने वाले अस्थमा, सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार...

नमस्कार मित्रों, मैं डा एच डी गांधी रायपुर छत्तीसगढ़ से, आज मैं आप लोगों को सर्दी के मौसम मे होने वाले अस्थमा, सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार बता रहा हूँ। गुड 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, सरसों तेल 25 ग्राम इन तीनों को मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। खाना खाने के बाद दिन मे दो बार एक एक चम्मच सेवन करने से लाभ होगा। गुनगुना पानी पीयें। ठंडे चीजों से बचें। मेरा नंबर 9111061399

Posted on: Oct 27, 2024. Tags: HD Gandhi Swasthya Swara

मोर धरती दाई के कोरा, भैया मोर धान के कटोरा...छत्तीसगढ़ी गीत

मैं संपतलाल यादव ग्राम गोटमा ब्लॉक जैजैपुर जिला सक्ती छत्तीसगढ़ से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुनाना चाहता हूँ। मैं पूर्ण रूप से दृष्टि बाधित हूँ
मोर धरती दाई के कोरा
भैया मोर धान के कटोरा
धान के कटोरा रे संगी
धान के कटोरा
मोर लक्ष्मी दाई के कोरा
भैया मोर धान के कटोरा...

Posted on: Oct 26, 2024. Tags: Sampatlal Yadav Song

उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज, अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...

मैं सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से आपको एक गीत सुनाना चाहता हूँ:
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई
अगणित बार बचाई जिसने
मानवता की लाज
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...

Posted on: Oct 26, 2024. Tags: Suresh Kumar Badwani Song

स्वच्छ भारत मिशन के बावजूद हमारे विद्यालय में शौचालय की बहुत खराब स्थिति है...

सीताराम कोरी आज शासकीय प्राथमिक शाला बारीखुर्द जिला सतना मध्यप्रदेश ( डाइट संख्या 23130713108) में पहुंचे हैं जहां विद्यालय की प्राचार्या रश्मि जी (फोन नंबर 9479348983) बता रही हैं कि स्वच्छ भारत मिशन के बावजूद हमारे विद्यालय में शौचालय ठीक से नहीं बना है जिससे विद्यार्थियों को बहुत दिक्कत होती है वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रही हैं कि कृपया कलेक्टर सतना से 07672-222911 पर बात करके उन्हें समस्या से अवगत कराएं और विद्यार्थियों की मदद करें।

Posted on: Oct 22, 2024. Tags: Sitaram Kori School

« View Newer Reports

View Older Reports »

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download