नाम तुम्हारा तारण हरा, कब तेरा दर्शन होगा...गीत-
ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार एक गीत सुना रहे हैं :
नाम तुम्हारा तारण हरा, कब तेरा दर्शन होगा-
जिसकी रचना इतनी सुन्दर वो, कितना सुन्दर होगा-
सुर,नर,मूनी,जन,जिन चरणों में निस दिन ध्यान लगाते हैं-
जो भी तुम्हारे दर पे आते है,मन वांछित फल पाते हैं...
Posted on: Apr 24, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
खेत सभय भगवान लगत है, पिसी चना वरदान लगत है...कविता -
सुनील कुमार महेश कटारे सुगम की एक कविता सुना रहे है :
खेत सभय भगवान लगत है, पिसी चना वरदान लगत है-
अब आफत में प्राण लगत है, दीड गए सब और अब शान लगत है-
और जबसे परव तुषार ककाजू, सौवत सौवत चिल्लयांन लगत है-
फसलन को हो गोड दडोरा, ज़िन्दा लाश किसान लगत है-
भय्या कोऊ से बोलत नय्या, कछु कहो खिच्यान लगत है-
क़र्ज़ उगाए जब कोऊ आवे दद्दा बस, विज्ञान लगत है-
खेत सभय भगवान लगत है, पिसी चना वरदान लगत है...
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना...ग़ज़ल-
सुनील कुमार उर्दू व फारसी के लोकप्रिय शायर, सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा के रचियता इकबाल साहब की ग़ज़ल सुना रहे है:
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना-
वो बाग की बहारे, वो सबका चहचहान-
आज़ादीया कहा वो, अब अपने घोंसले की-
अपनी खुशी से आना, अपनी खुशी से जाना-
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना-
लगती है चोट दिल पर, आता है याद जिस दम-
सब नम के आसूओं पर, कलियों का मुस्कुराना-
आता है याद मुझको, गुजरा हुआ जमाना...
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 23rd April 2017 -
महिलाओं का अल्टीमेट शराब दुकान बंद करने का – नईदुनिया न्यूज़ मध्यप्रदेश – मितानिनों का चल रहा है भुगतान की प्रक्रिया – दैनिक भास्कर कांकेर छतीसगढ़ – ओज़ेड फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2017-18-
फलों का राजा आम खतरनाक – पत्रिका न्यूज़ रायपुर छतीसगढ़ -
Posted on: Apr 23, 2017. Tags: NEWS SUMANLATA ACHALA
पृथ्वी दिवस: ऐसे ही छेड़खानी होती रही तो पृथ्वी से जीव जन्तु वनस्पति का खात्मा ही हो जायेगा...
पृथ्वी दिवस १९७० में पहली बार मनाया गया था, इसका उद्देश्य लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था | पृथ्वी पर अक्सर उत्तरी ध्रुव पर कई किलोमीटर तक बर्फ पिघलने से सूर्य की पराबेगनी किरणों को रोकना वाली ओजोन परत में छेद होना सुनामी जैसे भयंकर प्राकृतिक आपदा होना इन सभी के लिए मनुष्य ही जिम्मेदार है, अगर ऐसे ही पृथ्वी के साथ छेड़खानी होती रही तो पृथ्वी से जीव जन्तु वनस्पति का खात्मा ही हो जायेगा | पृथ्वी दिवस मात्र मनाने का दिन नही है बल्कि यह दिन चिन्तन मनन का है कि कैसे प्राकृतिक आपदाओं से बचा जाए और पर्यावरण को कैसे बचाया जाए ताकि हम स्वस्थ रह सके तथा आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित रह सके. सुनील कुमार@9308571702

