जुड़ बाशी-जुड़ बाशी खाना नहीं...हास्य कवितायेँ
ग्राम पंचायत पाली, विकासखंड-पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार मरावी कुछ हास्य कविताएँ सुना रहें हैं:
जुड़ बाशी-जुड़ बाशी खाना नहीं-
बिना झोर के, बिना झोर के-
पाताल मेरे यारा, नून को ना भुलाना-
उसे याद रखना कहीं भूल ना जाना...
2
देखा हैं पहलीं बार सायकिल में हाथी सवार-
टेटका पूछी-टेटका पूछी-
जब उतरे तो सायकिल को आया बुखार-
3
मेरा मन चाट होटल जाए-
ना जानें कितना प्लेट खाए-
4
ऐसे वाणी बोलिए सबसे झगड़ा होय-
पर उससे झगड़ाना होये जो अपने से तगड़ा होये कबीरा-
5
अखियाँ मिलाना तेरे दाई को बुलाना, तेरे ददा ने किये जादू-
कुत्ते ने लात मारी, बिल्ली ने हाथ मारी ढोल गया आलू-
बिना चप्पल के ही, नाचे भालू, बिना चप्पल के ही नाचे भालू...
Posted on: Nov 27, 2016. Tags: SONG SURESH KUMAR MARAVI VICTIMS REGISTER
Bultoo( Bluetooth) Radio in Hindi language from MP: 27th November 2016-
Today Chandan Kumar and Anjali Choungad are helping us listen to songs and reports from Madhya Pradesh in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth
Posted on: Nov 27, 2016. Tags: CHANDAN KUMAR DHURWEY AND ANJALI CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
एक आदिवासी दो किलोमीटर से पानी ला-लाकर एक जंगल बना रहा है, कृपया उनकी मदद करें...
जगलाल आदिवासी ने जंगल विभाग की ज़मीन पर दो एकड़ में फलदार वृक्ष लगाए हैं । वे सन १९९२ से इस प्रयास में लगे हैं । उन्होंने बहुत से फलदार वृक्ष लगाए हैं पर उन्हें दो किलोमीटर दूर से सिंचाई के लिए पानी लाना पड़ता है । गाँव के कुछ लोग उनके पेड़ काट लेते हैं और जंगल विभाग हमेशा उन्हें ज़मीन वापस लेने की धमकी देता रहता है, जगलाल ग्राम-इतना,पंचायत-इतना,ब्लाक-जवा,जिला-रीवा मध्यप्रदेश में रहते हैं और यह सब बता रहे हैं अशोक कुमार कोरी को जो हम सभी से यह अनुरोध कर रहे हैं कि हम जगलाल जी के इस पावन काम में मदद करें और जिला कलेक्टर@9425903973, CEO@9425847145 को फोन करें । अशोक कुमार कोरी@9713063019
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
हे भोले बाबा जंगल में रहने वाला...नचारी गीत
सुनील कुमार मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से कुछ महिलाओं से नचारी गीत सुन रहे हैं:
हे भोले बाबा जंगल में रहने वाला-
कैलाशी तेरा नाम है-
तेरे चरणों में मेरा प्रणाम है-
मैं फुलवा जोरी लाऊ-
चधाऊ बड़ी प्रेम से-
हे भोले बाबा जंगल में रहने वाला...
Posted on: Nov 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वागत में गारी सुनाओ मोरी सखियाँ सुनाओ मोरी सखियाँ...विवाह स्वागत गीत
सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर,(बिहार) से एक गीत जो विवाह के समय स्वागत के लिए गाली देते हुए गाया जाता है सुना रहे हैं :
स्वागत में गारी सुनाओ मोरी सखियाँ सुनाओ मोरी सखियाँ-
इस समधी भडुआ के टोपी नहीं है-
ओढनी दुपट्टा ओढ़ाओ मोरी सखियाँ-
इस समधी भडुआ के टोपी नहीं है-
साड़ी ब्लाउज पहनाओ मोरी सखियाँ-
स्वागत में गारी सुनाओ मोरी सखियाँ सुनाओ मोरी सखियाँ...
