स्वास्थ्य स्वर : दस्त का घरेलू उपचार-
ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से वैद्य एच डी गांधी दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सौंफ 120 ग्राम, सफेद जीरा 4 ग्राम, मिश्री 120 ग्राम, बेल का गूदा 120 ग्राम लें | सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 3 बार दस्त होने पर एक गिलास मठा या छाछ के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| तरल पदार्थो का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 15, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में होने वाली गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से एच डी गांधी 15 जून से 17 जून 2019 तक पारंपारिक वैद्य कार्यशाला में शामिल हैं, पेट में होने वाले गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं |सौंफ भुनी हुई 100 ग्राम, इसक होल 200 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर कूट पिस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 15, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER
वार्ड में पानी और बिजली की समस्या है, आवेदन पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
शारदा पुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव पांडे बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 26 में 13-जून 2019 को सुबह से लाईट खराब है| जिसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| वहां पर पानी को लेकर भी यही स्थिती है| फोन करने पर अधिकारी बात नहीं करते, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधुत विभाग अधिकारी@9425524302. संपर्क नंबर@9425374759.
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: KESHAV PRASAD PANDAY MP OK PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
दाना पोयाम खेती के समय खेती और बाकी समय शहर में काम करते हैं...कहानी-
पाउरलंका, चिंतुर मंडलम, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से भोला गांव के निवासी दाना पोयाम से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| कि वे खेती का काम करते हैं| और खेती के बाद जब काम नहीं होता तो शहर में जाकर काम करते हैं| पोयाम ने तेलगू भाषा में पढाई की है, और हिंदी भाषा भी जानते हैं| 20 साल से उस गांव में रह रहे हैं| वे अपने गांव में बच्चो को पढ़ाते हैं, और स्कूल में बच्चो को प्रवेश दिलाते हैं| जिससे वे पढ़ सके|
Posted on: Jun 14, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH BHOLA BAGHEL EAST GODAVARI SONG STORY VICTIMS REGISTER
खीच लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू...गीत-
ग्राम-जिनवार, पंचायत-कर्रा, तहसील-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
खीच लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू-
मोह लिया तेरा प्यार मेरे मन को हे प्रभु-
मेरी हर सांसो में तेरा ही नाम हो-
हर कदम तेरा साथ हो-
पाप के सागर में, डूबता छ्नाथा प्रभू-
पाप से बचाने कोई न सहारा प्रभू...
