Impact: Our only handpump got repaired after reporting on CGnet, thanks...

ग्राम-हरदौहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 12 का एकमात्र हैण्डपम्प ख़राब था और अधिकारी बार बार अनुरोध करने के बावज़ूद ध्यान नहीं दे रहे थे और सभी परिवारों को १ किलोमीटर से अधिक दूरी से पानी लाना पड़ रहा था फिर उन्होंने 5 जनवरी को सीजीनेट में एक एक सन्देश रिकॉर्ड किया था. रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया गया और इनके गाँव का हैण्डपम्प आज दिनांक 10 जनवरी को सुधार दिया गया है और शाम से गाँव के लोगों को गाँव में ही पानी मिलने लगा है इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है और कह रहे हैं कि कृपया ऐसे ही मदद करते रहें । अशोक@7566836291

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER

गांधी कथा: एक बार की बात है गाँधीजी के सभा कक्ष में बहुत आवाज़ आ रही थी शोर हो रहा था...

एक बार की बात है गाँधी जी के सभा कक्ष में बहुत आवाज़ आ रही थी शोर हो रहा था तभी आवाज़ आई मारो, भागो, दूर हट. भीड़ का मनोविज्ञान भी अजीब होता है किसी एक ने जैसा कहा बहुतो ने वहा वैसे ही किया. गाँधी जी यह कैसे देख सकते थे. उसी समय वे वहां से उठे ओंर भीड़ के बीच पहुँच गये. बापू ने पूछा यह कौन है और किसे और क्यों पीट रहे हो तभी भीड़ से आवाज़ आई कि यह सूवर्णों की सभा है यहां हरिजनों का क्या काम. यह सब सुनकर बापू बहुत दुखी हुए. बापू की आँखों से आंसू निकल आये और बोले अगर ये अछूत है तो मै भी अछूत हूँ. इतना कह कर वो हरिजनों के साथ उनके घर चले गये, इस तरह से बापू से जुडी और भी कहानियाँ ,जानकारियों के लिए सुनते रहे और जुड़े रहे सीजीनेट बुल्टू रेडियो से. सुनील कुमार@9308342087

Posted on: Jan 10, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

शिक्षा जैसे मुद्दों के बाद बिहार के नाट्यकर्मी शराबबंदी को आगे बढ़ाने सरकार के साथ जुट रहे हैं...

शिक्षा आदि के बाद अब रंगकर्मी बिहार में मद्य निषेध के काम में जुट रहे हैं बता रहे हैं मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार। उनके साथ आज वरिष्ठ रंगकर्मी रामदेनी प्रसाद है जो बता रहे है कि उन्होंने नाटक में 1968 से काम करना शुरू किये थे और इनको नाटक से बहुत लगाव था जिससे लोगो को प्रभावित करते थे और जागरूक भी करते थे । वे बता रहे हैं कि उन्होंने जीवन भर लोगों को शिक्षा से जुड़ने के लिए नाटक किया, लोगों को प्रोत्साहित करने का काम किया जिससे बच्चे स्कूल जाएं और माता-पिता अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और खुद भी शिक्षित हों । अब उनको लगता है कि शराब बंदी भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण काम है जिसके दूरगामी परिणाम होंगे । सुनील कुमार@9801378393

Posted on: Jan 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

बदला टोला, बदला बिहार: शराबबंदी से बदले हुए बिहार पर एक कहानी...

सुनील कुमार बिहार में शराबबंदी से हुए बदलाव पर एक कहानी सुना रहे हैं | बाहर से आए एक युवा को घर के रास्ते में काका मिलते है जो पहले दिन रात पीया करते थे लेकिन अब वो काम कर रहें हैं उसे देख कर युवक को बहुत ही आश्चर्य होता है| उनसे बातचीत होती है तो काका बताते है कि अब बबुवा बिहार बदल गेल है कि अब हम सब पिए खाएक छोड़ करके अब हम सब मेहनत मजदूरी वाला काम करैथि और अपन गाँव समाज के विकास करेला अपन योगदान देथि| इसके बाद युवक अपने घर जाकर देखता है कि उसकी मां प्रौढ़ शिक्षा केंद्र में पढ़ने गयी है । यह सब देखकर युवा बहुत खुश होता है और कहता है कि वह भी अब बाहर कमाने नहीं जाएगा और अपने गाँव में ही काम करेगा और प्रदेश की उन्नति में योगदान देगा। सुनील@9308342087

Posted on: Jan 08, 2017. Tags: Sunil Kumar

दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है...शराब विरोधी जागृति गीत

सुनील कुमार मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से एक शराब विरोधी जागृति गीत सुना रहे हैं:
दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है-
दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुंचाना है-
गाँव-गाँव टोले-टोले घर-घर अलख जगाना है-
गाँव-गाँव टोले-टोले घर- घर अलख जगाना है-
दारु बंदी कानून को घर-घर तक पहुचना है-
जो शराब का पान करेगा, हो पान करेगा-
दस लाख जुर्माना देगा...

Posted on: Jan 07, 2017. Tags: SUNIL KUMAR

« View Newer Reports

View Older Reports »