We've applied for forest rights lease but forest dept planting trees on our land...

Naresh Bunkar is visiting Admagondi village, post Kumli in Mohla block of Rajnandgaon district in Chhattisgarh. He is talking to villagers who tell him that 35 of them are living there from before 2005 and have filled the claim form under Forest rights act but haven’t got lease. Forest dept is planting trees on their land. This was complained to officials but no one is paying attention. You are requested to call Collector who is also District Level Forest Right Committee Head@07744226236. Naresh Bunkar@8720822286

Posted on: Feb 11, 2016. Tags: FOREST LAND NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

अल्फाजों के घेरे में उलझा रहता हूं...निदा फाजली को श्रद्धांजलि

कानपुर, उत्तरप्रदेश से के.एम. भाई मशहूर शायर निदा फाजली के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरुप एक कविता प्रस्तुत कर रहे हैं:
अल्फाजों के घेरे में उलझा रहता हूं-
भावनाओं के भंवर में डूब जाता हूं-
हर घड़ी हर पहर बस उकेरता हूँ विचारों की रागिनी-
उन लमहों की सुनहरी यादों और अल्फाजों में सिमट जाता हूं-
जो भिगोती हैं मेरे तन और मन को रुला देती हैं मुझे कुछ इस तरह-
कि तन्हा सा हो जाता हूँ मैं वक्त की हर घड़ी मंद पद जाती है-
एक ज्वाला सी भड़कती है तेरी याद में ऐ निदा फाजली....

Posted on: Feb 10, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

सोना मिलेला भाई सोना मिलेला....जंगल बचाओ गीत

ग्राम-दहजवार, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से बिहारी यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं, गीत में जंगल बचाने के लिए अपील किया जा रहा है:
सोना मिलेला भाई सोना मिलेला-
छत्तीसगढ़ के मिट्टी में सोना मिलेला-
कोड़ के देखो हीरा मिलेला-
सोना मिलेला भाई सोना मिलेला-
छत्तीसगढ़ के मिट्टी में बान मिलेला भाई जंगल मिलेला-
बचा के तोरा को पलंग मिलेला-
सोना मिलेला भाई सोना मिलेला-
छत्तीसगढ़ के मिट्टी में सोना मिलेला...

Posted on: Feb 10, 2016. Tags: BIHARI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Our ration cards say we have got subsidized ration but we did not get any...

Mangalram Kunjam is calling from Dantewada district in Chhattisgarh where he met Bimaram Tati from Tikanpal village in Kuakonda block . He says they did not get subsidized food grains and kerosene oil for December 2015 though it has been entered in their ration cards by dealer. This was complained to food inspector but he does not respond. You are requested to call Food Inspector@9406019611, Collector@07587700111 and SDM@09424293863 to help. Mangalram@7389032274.

Posted on: Feb 10, 2016. Tags: FOOD MANGALRAM KUNJAM RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

चले चदरिया ओढ़ बसंती हम बलिदानी वीर की....देशभक्ति गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक देशभक्ति गीत गा रहे हैं:
हमने पाई थाह आज माँ तेरे मन के पीर की-
चले चदरिया ओढ़ बसंती हम बलिदानी वीर की-
यही बसंती चादर ओढ़ी नानक ने रैदास ने-
उंच नीच का भेद मिटाया था श्रद्धा-विश्वास ने-
सिया राम में सारे जग को जाना तुलसीदास ने-
मुझको कहाँ ढूंढत बन्दे मैं तो तेरे पास में-
गूँज उठी थी इसी वेश वाणी संत कबीर की-
चले चदरिया ओढ़ बसंती हम बलिदानी वीर की-
पहना था यह वेश बसंती जब रणवीर प्रताप ने-
छुड़ा दिए छक्के दुश्मन के खींचे तक की टॉप ने-
इसी वेश में निकले बिस्मिल-भगत सिंह-आजाद थे-
किए न्योछावर प्राण न लेकिन मुख पर दुःख-अवसाद थे-
कड़ी बनेंगे हम भी बलिदानों की उस जंजीर की-
चले चदरिया ओढ़ बसंती हम बलिदानी वीर की.....

Posted on: Feb 10, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »