धोती पैनाये दुल्हा अहिल धोती कश्मीर से...धोती गीत-
धोती हमारा पारम्परिक वस्त्र है । इसे आज भी ग्रामीण क्षेत्र में बहुतायत में लोग पहनते हैं । पर जहां इसका प्रचलन काम हो रहा है वहां भी तीज त्यौहार और विवाह जैसे उत्सवों में इसके पहनने का रिवाज़ अब भी चालू है । विवाह के समय वर को धोती पहनाया जाता है और उस समय वधु पक्ष की ओर से मज़ाक करते हुए गीत गाया जाता है । मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक विवाह के समय गाया जाने वाला धोती गीत सुना रहे हैं:
धोती पैनाये दुल्हा अहिल धोती कश्मीर से-
आहिला कश्मीर से हो आहिला कश्मीर से-
धोती पैनाये दुल्हा अहिल धोती कश्मीर से...
Posted on: Dec 12, 2016. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER
की बहिना कोना के परिछ्ब गौरी बुढ्बा बर गे...बिहार से परिछन गीत
मधुबनी झंझारपुर, मुजफ्फरपुर बिहार से मनोज कुमार मिश्रा मैथिली में एक परिछन गीत सुना रहे हैं इस गीत को विवाह मंडप में गया जाता है:
की बहिना कोना के परिछ्ब गौरी बुढ्बा बर गे – होइए हमरा डर गे ना – बढ़के चदर हो ना धोती – एकत पहिनेच हे लंगोटी – की बहिना सऊँ देहल सर्प छई लपटईल गे – होइए हमरा डर गे ना – की बहिना कोना के परिछ्ब गौरी बुढ्बा बर गे – होइए हमरा डर गे ना...
Posted on: Dec 11, 2016. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER
हम दोनों विकलांग हैं अधिकारियों के चक्कर लगा-लगाकर थक गए हैं पर अब तक हमारा राशनकार्ड नहीं बना...
हम दोनों विकलांग हैं हमारी मदद करने वाला कोई नहीं है । हम जनपद और पंचायत के चक्कर लगा लगा कर थक गए हैं पर हमारा गरीबी रेखा के नीचे वाला राशन कार्ड कोई बनाकर नहीं देता बता रहे हैं ग्राम-हरदौहाँ ,पंचायत-तेदूनी, ब्लाक जबा जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से अशोक कोरी और कमल कोरी | राशनकार्ड नही बनाने की समस्या को लेकर तहसीलदार को दिया गया है पर अधिकारी कोई कारवाही नही किये है अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर है | जिला कलेक्टर @9425903973, जनपद सी.ई.ओ.@7745907934, ग्राम पंचायत सरपंच@09893804412, ग्राम पंचायत सचिव @09630779378, अशोक कोरी@9713063019
Posted on: Dec 10, 2016. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio from Muzaffarpur Bihar in Bhojpuri Language: 10th Dec 16...
Today Jyoti Kumari is helping us listen to songs and reports from Muzaffarpur Bihar in this latest edition of Bluetooth radio program in Bhojpuri language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Dec 10, 2016. Tags: JYOTI KUMARI MUZAFFARPUR BIHAR MUZAFFARPUR SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: सर्दी, खांसी, जुकाम के उपचार पर कविता
ग्राम मालीघाट, जिला मुजफ्फरपुर बिहार से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे है जिसमे वे ठण्ड के समय होने वाले सर्दी, खांसी, जुकाम के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं :
आक छि आक छि आगई छिक हाय राम-
चबाओ तुलसी का पत्ता मिटाओ सर्दी खाँसी जुकाम-
आक छि आक छि आगई छिक हाय राम-
चबाओ तुलसी का पत्ता मिटाओ खाँसी जुकाम-
खाकर रोज़ एक एक एनर्जी लेवल करो फुल-
स्वस्थ रहो मस्त रहो...
