रोजगार गारंटी में समय से पैसा नहीं मिलता, लोग आंध्रा काम करने जाते हैं...
ग्राम-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से शिवम बलराम बता रहे है, कि वे खेती करते हैं| लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपज सही मिल नही पाता है| वे गाँव में मनरेगा के तहत काम करते हैं| जहाँ उन्हें 172 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान होता है|काम का पैसा मिलने के लिए 3-4 महीना लग जाता है| समय से भुगतान नहीं होने के कारण लोग आंध्रप्रदेश में काम करने जाते हैं| गांव में काम नहीं करते| वहां उन्हें 200-250 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलता है|
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG KONTA SONG STORY VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ से 11 साल पहले तेलंगाना में आकार बसे थे...सोडी लक्ष्मन-
ग्राम-मागलगुडम, जिला-कोठागुडम (तेलंगाना) से सोड़ी लक्ष्मन बता रहे हैं| वे छत्तीसगढ़ से उस गांव में आये थे| वे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला नकुलनार ब्लाक के रहने वाले हैं| वे लोग काम की तलाश में 11 साल पहले तेलंगाना में आकार बसे थे| अभी वे खंमम जिले के मामिलगुडा गांव में रहते हैं| खेती का काम करते हैं| इसके अलावा वे जीवन यापन करने के लिये मजदूरी भी करते हैं|
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: KOTHAGUDAM RAJU RANA SONG STORY TELANGANA VICTIMS REGISTER
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी...भजन-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी-
ब्रम्हा, रूद्र, इंद्र गण खाये, खाये दैत्य हजारी-
बड़े-बड़े पृथ्वी के राजा, खाये जिमी तरकारी-
चाँद सूरज सितारे है नदियाँ, सागर, पर्वत भारी-
काल चक्र में सबे पिस जावें, अपने-अपने बारी-
नल चर, जल चर, नभ चर, वन चर, भू चर-लघु दिग्गज तन धारी...
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हम कौवे काले ही अच्छे लगते हैं...कहानी-
एक मुर्ख कौवा था| एक बार उसे पैसा मिल गया| वह पैसे से साबुन ले आया| अपने माँ के पास जाकर बोला, माँ ये साबुन लगाकर मै नहाऊंगा तो गोरा हो जाऊंगा| माँ बोली बेटा हम काले ही अच्छे दिखते हैं| बच्चे ने माँ की बात नहीं मानी और वह नदी चला गया| उसने अपने पूरे शरीर पर साबुन लगाकर नहाया, उसे लगा| वह गोरा हो गायेगा| लेकिन ऐसा नहीं हुआ| पानी में देखा तो काला ही दिख रहा था| उसे लगा आंख नहीं धोया है| इसलिये ऐसा दिख रहा है| आंख में साबुन लगाने पर आंख में जलन होने लगा| माँ ने कहा साबुन लगाने से आंख जलन करेगा| उसने आंख धोया| माँ बोली देखो अब कितने अच्छे लग रहे हो| हम कौवे काले ही अच्छे लगते हैं| कौआ सुनकर हंसने लगा और काव-काव कर खेलने लगा|
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: BHARDWAJ MANIKPURI DINDORI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER
पीने के पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-मानिकपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से टीकाराम और कृष्ण कुमार बता रहे हैं, कि उनके गाँव के बाजार टोला में पीने के पानी की बहुत परेशानी है| लोग दूर से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारियों के नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें : सरपंच@8789840974, CEO@9981091500. संपर्क नंबर@8435970620.
