कहाँ गया वो अचानक पता लगे उसका...ग़ज़ल

मालीघाट मुजफ़्फ़रपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गजल सुना रहे है:
कहाँ गया वो अचानक पता लगे उसका-
या कोई छाप या फिर नक्श ए पा मिले उसका-
मैं खामवाह उसे बेवफा समझता रहा-
वो दुनियादार हैं मौला भला करे उसका-
मैं चाहता हूं वहाँ बेघरो की बस्ती हो-
वो चाहता है मकबरा बने उसका-
मैं कैद ए जिद हूं मना ले कोई मना ले-
वो जा रहा हैं कोई रास्ता रोक ले उसका-
वो शख्स जिसने बनाए किले महल उसका-
वो दर ब दर कहीं आसरा बने उसका...

Posted on: Jan 30, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

फलों का राजा आम है भईया देखलो सुबह शाम...फल गीत

सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट, जिला- मुजफ्फरपुर,बिहार से फलों के राजा आम पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं :
फलों का राजा आम है भईया देखलो सुबह शाम-
मालदा बीजों लंगड़ा सुको कर रहे आराम-
अमीर गरीब सबके बीच नाम है इसका आम-
जैसी मर्जी खरीद लो भईया मिले सुबह शाम-
फलों का राजा आम है भईया देखलो सुबह शाम...

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact: Got our Below Poverty Line cards after recording message on CGnet...

ग्राम-हरदौहा, पंचायत-सिवनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि वे और कमलभान कोरी विकलांग हैं और उनका गरीबी रेखा के नीचे वाला राशन कार्ड बहुत कोशिश करने के बावजूद नहीं बना था. वे अधिकारियों का चक्कर लगा लगा कर थक गए थे और बीपीएल राशन कार्ड के बगैर उनका जीवन बहुत मुश्किल था क्योंकि उनको बाज़ार से महँगा राशन खरीदना पड़ रहा था फिर उन्होंने इस बारे में सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया। अब उन दोनों का राशन कार्ड बन गया है और वे बहुत खुश हैं इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को और तहसीलदार तथा अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं.अशोक कुमार कोरी@9713063019

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

सेनाओं का यहाँ वहां हमारे संग-संग है...प्रेरणा गीत

ग्राम-पिहरीद, तहसील-मालखरोदा, जिला-जांजगीर चाम्पा, (छत्तीसगढ़) से सुशील कुमार जाटवर एक गीत सुना रहे है:
सेनाओं का यहाँ वहां हमारे संग-संग है-
या खुद का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है-
जिसने आकाश बनाया जिसने पृथ्वी बनाई-
जो सर्वशक्तिमान प्रभु है-
वो यहाँ वहां हमारे संग-संग है...

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: SONG SUSHIL KUMAR JATWAR VICTIMS REGISTER

हे भउजी हम लेबई चुड़ीदार कंगना... जन्मदिन बधाई गीत

सुनील कुमार मालीघाट मुजफ्फरपुर (बिहार) से बच्चे के जन्म के समय गाया जाने वाला बधाई गीत भोजपुरी भाषा में सुना रहे हैं:
हे भउजी हम लेबई चुड़ीदार कंगना-
बेटा के जनम भेल मन हरसाएल-
देखी के ओकरा जीआ जुराएल-
घुमी – फिरी आएब फेर राउर अंगना, हे भउजी-
लहंगा आ साड़ी हम किच्छिओ न लेबई-
बउआ के रउआ हम छुए न देबई-
जुग-जुग जिओ लल्ला भइआ के अंगना , हे भउजी-
बिछिआ आ पाएल संग टिका हम लेबई-
नओलखा हीरा के हार हम लेबई-
तब छोरब हे भउजी राउर हम अंगना,हे भउजी-
रेडियो आ टीवी हम किच्छिओ न लेबई-
भइआ के बउआ न गोदिओ मे देबई-
झुमका के संग लेबई ,नेग जोग अंगना...

Posted on: Jan 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »