Bultoo Radio from Anuppur MP in Chhattisgarhi language: 22nd April 2017...
Today Babulal Neti and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program in chhattisgarhi language from Anuppur Madhya Pradesh in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Apr 22, 2017. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI SUMANLATA ACHALA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पिछड़े इलाके के सरकारी कालेज में 496 विद्यार्थयों और तीन कोर्स के लिए सिर्फ 4 शिक्षक...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी आज स्थानीय शासकीय कॉलेज में भ्रमण कर रहे हैं वहां उन्होंने पाया कि उनके यहाँ कॉलेज में तीन कोर्सेस है B.A, B.Com, B.Sc. और यहाँ करीब 496 बच्चे है लेकिन यहाँ पर मात्र 4 शिक्षक है जिसके कारण ढंग से पढाई नहीं हो पा रही है और विद्यार्थियों को बहुत परेशानी हो रही है प्राचार्य भी बहुत परेशान है और अधिक शिक्षकों के लिये अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से कई बार अनुरोध कर चुके है पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि कृपया स्थानीय विधायक@9303007906 को फोन कर दबाव बनाकर इस पिछड़े इलाके के विद्यार्थियों की मदद करें. कन्हैयालाल@9981622548
Posted on: Apr 19, 2017. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
भौंरा और गोबर कीड़ा की कहानी...
ग्राम पहाड़ कोरवा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल यादव एक कहानी सुना रहें है :
भौंरा और कीड़ा (गोबर) मित्र थे उन दोनों ने एक साथ जगत घूमने का फैसला लिया कीड़ा (गोबर) सबसे पहले गोबर कन्डो में ले गया पूरे दिन घूमने के पश्चात् जब भौंरे को भूख लगी तब दोनों राजा जी के बगिया में फूल का रस चूसने के लिए गए तभी कीड़ा (गोबर) भौरा के देखा-देखी फूलों को चूसने लगा और कमल फूल में जा बैठा। शाम का समय था तो कमल सिकुड़ गया और कीड़ा वहीं अन्दर फंस गया. सुबह राजा ने अपने माली को कहा जाओ फूल तोड़ लाओ हमे शिव मंदिर जाना है तब माली वही फूल ले आता है जिसमे कीड़ा रहता है फिर राजा पूजा आर्चना कर फूल चढ़ाते है जिसके पश्चात पुजारी अवशेष को गंगा में छोड़ आते है जिससे कीड़ा (गोबर) गंगा स्नान से तर जाता है...
Posted on: Apr 18, 2017. Tags: MOHANLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
लखवारिया जाबो मेला घूमेबर हां...देवी गीत
ग्राम-कपरिया, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से परमेश लाल एक गीत सुना रहे हैं ये गीत बसंत पंचमी के अवसर पर गया जाता है:
लखवारिया जाबो मेला घूमेबर हां-
माघ महिना बसंत पंचमी लगथे सुन्दर मेला-
लगे हे सुंदर मेला लखवारिया मा लगे हे सुन्दर मेला-
पान,सुपारी,ध्वजा,नारियल और चढाबो केला-
और चढाबो केला लखवारिया मा और चढाबो केला...
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: PARMESWAR LAL SONG VICTIMS REGISTER
हम एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, जब वोट मांगने आते हैं तो वादा करते हैं फिर भूल जाते हैं...
सीजीनेट स्वर जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज कलवाटोला ग्राम-लसुना, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी के सांथ में लीलावती यादव और मीरा बाई यादव हैं जो बता रही है कि उनके गांव में विगत कई वर्षों से पानी की समस्या है जिसके कारण इन्हें पानी के लिए एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. इन्होने कई बार आवेदन भी किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इनका कहना है सचिव सरपंच नहीं सुने और नेता केवल चुनाव के समय आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं उसके बाद कोई ध्यान नहीं देते है इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इनको फोन करें सरपंच@7770838027, सचिव@9669616668, PHE@9983400770. बाबूलाल@8602008444
