आज के युवा हमारी रीति नीति, देवी देवता को नहीं मानते, इसका क्या करें कुछ समझ नहीं आता...
ग्राम-वटीन टोला, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम अटाला के साथ में प्रभुराम मंडावी हैं जो बता रहे है कि पहले बुजुर्ग लोग के पीछे हम लोग जुड़े थे उनकी बात मानते थे लेकिन आजकल गाँव में गली का साफ सफाई भी नहीं है उसी तरह से देवी देवता की जगह भी गंदी है सफाई कर देंगे तो उससे देवी देवता भी खुश हो जायेंगे और आशीर्वाद देंगे। आदिवासियों के तो देवता धामी ही असली सहयोग करने वाला है. माता पिता ने जन्म दिया है और वे बुजुर्ग इस व्यवस्था को बताते है लेकिन आज की युवा पीढ़ी यह सब मानती नहीं है वे कहते है कि मैं उस देवता को नहीं जानता, मानता तो इसके लिए क्या करना चाहिए समझ में नहीं आता. उत्तम@7354620356.
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: PRABHURAM MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : सरकारी रेट 1500 रू है पर मंडी ने धान नहीं खरीदा, व्यापारी ने 1150 रू में खरीदा...
ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से चन्नुराम नाग बता रहे है कि इस वर्ष बीच में पानी नहीं आया पीछे पानी आया उसमे खेत पानी में डूब गए जब मंडी में लाये तो मंडी साफ मना कर दिए तो व्यापारी को दिया मंडी में सरकारी रेट 1500 रूपये है व्यापारी ने 1150 रूपये में ख़रीदा उससे उनका बहुत नुकसान हुआ वे जंगल क्षेत्र में रहते है और वहां पर टोरी, महुआ, छार, जिर्रा बीजा, चिरोटा बीजा है| इसका मूल्य हमको सही मिलना चाहिए और तेंदूपत्ता का रेट भी अलग-अलग होता है नक्सलाईट इलाका है नक्सली लोग अलग मांग करते है सरकार के मूल्य में नहीं रहते है मूल्य बढ़ाने और कम करने का काम करते है | सीजीनेट के साथियों के साथ समूह बनाकर माल को बेचना चाहते है| चन्नुराम@7770943206.
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: CHANNURAM NAG SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : कोदो कुटकी खाने से शुगर कम होता है, कुल्ती खाने से पथरी की बीमारी ठीक होती है...
प्रीतराम जैन ग्राम-जातावाडा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर छत्तीसगढ़ के रहने वाले है वे बता रहे है कि वे किसानी करते है और खेत में धान, कोदो, कुटकी, और दलहन में उडद, कुल्ती,अरहर, मूंग उगाते है और वे यह बता रहे है कि वे गोबर खाद और रासायनिक खाद में D.A.P. यूरिया फास्फोरस का भी उपयोग करते है | उनके अनुसार कोदो और कुटकी की भात का स्वाद अच्छा होता है और उसको खाने से शुगर की बीमारी भी कम होती है और जिनको शुगर की बीमारी है अगर वे लोग उसको खायेंगे तो शुगर की बीमारी बढती नहीं है और कुल्ती का दाल या उसको उबालकर खाने से पथरी की बीमारी को भी कम करता है और उससे वह ठीक भी हो जाता है. कन्हैयालाल केवट@7828546554.
Posted on: Dec 10, 2017. Tags: PREETRAM JAIN SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : अर्जुन छाल से बवासीर का उपचार -
ग्राम-भानबेडा, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्नुराम नाग बवासीर का इलाज बता रहे हैं. अर्जुन छाल को छत्तीसगढ़ में कौवा के नाम से जाना जाता है| यह एक झाड है सादा लकड़ी से दूसरा रूप आता है और ये पानी के किनारे रहता है और सफ़ेद-सफ़ेद रहता है उसके छाल को निकालकर लाना है और उसको खलबट्टा में कुचल लेना है और उसके रस को 2-3 में चाय जैसा लेना है फिर मासा बवासीर हो या खून बवासीर हो वे रामबाण दवाई है | इसको हमेशा खाना है जिसको ब्लड प्रेशर है वे लोग इसको पीसकर सुखाकर रखिये और रोज खाली पेट ठन्डे पानी के साथ खाइए फिर मासा बवासीर या खून बवासीर हो इससे आदमी को आराम मिलता है| बाबूलाल नेटी@7770943206.
Posted on: Dec 10, 2017. Tags: CHANNURAM NAG SONG VICTIMS REGISTER
शहर वाले अच्छे अच्छे रोड पर चलते हैं वैसे ही हम गाँव वालों के लिए रोड क्यों नहीं बनाया जाता है...
ग्राम-परवी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है. जंगल विभाग वाले एक बार बना दिए थे पर उसके बाद उबड़ खाबड़ हो गया है जिसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होता है. जब से उनका गाँव बसा है तब से आज तक कोई ढंग का रोड नहीं बना है| उसके लिए उन्होंने कलेक्टर एवं जन समस्या निवारण शिविर में भी शिकायत किये थे तो कहते है हो जायेगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर रोड बनवाने में मदद करें : C.E.O@9953924884, सरपंच@8817079944. अधिक जानकारी के लिए संपर्क राधेराम@7805929946.



