दीवानों यह बात ना पूछो, कैसे हम आज़ाद हुए....भगत सिंह शहादत दिवस पर गीत
भगत सिंह शहादत दिवस पर जनवादी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं साथी विभाकर तिवारी:
दीवानों यह बात ना पूछो, कैसे हम आज़ाद हुए-
इन्कलाब के नारे देश में, चारो ओर ही गूंजे पड़े-
गोलियां खाकर गिर गए फिर भी, कारवां रूका नहीं-
कितने माँ की गोद उजड़ी, कितने घर बर्बाद हुए-
कुर्बानी से मिली आज़ादी, आज फिर खतरे में है-
मन्दिर-मस्जिद पर लड़ते है हम, अस्मत तो लुटती अब है-
वीरों के सपने है छूटते, माँ तो फिर रोती अब है-
आज़ादी फिर छिन न जाए, नौजवां तुम निकल पड़ो...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सत्य अहिंसा से जो दुनिया में बांटे प्यार, ऐसा सुघड़ सलोना है भाई है अपना बिहार...
बिहार दिवस की शुभकामना के साथ सुनील कुमार, मालीघाट-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से नागेन्द्र नाथ ओझा की रचना “अपना बिहार महान” सुना रहे हैं:
सत्य-अहिंसा मंत्र से जो दुनिया में बांटे प्यार-
ऐसा सुघड़ सलोना है भाई है अपना बिहार-
वैशाली राजा विशाल की थी भाई राजधानी-
गणतंत्र राज्य की शुरु हुयी है यहीं से कहानी-
दुनिया के जब लोग घूमते थे वन-वन में मारे-
तब बिहार में विद्यापति जैसे विद्वान पधारे-
मण्डन की मिश्र की पत्नी से, शंकराचार्य ने खाई थी हार-
अस्सी साल का वीर कुंअर, अंग्रेजो को ललकारा-
मुजफ्फरपुर में खुदीराम ने पापी जज को मारा-
होकर शहीद भगवान लाल ,माता का चरण पखारा-
बिहारी वीरों ने कभी भी नहीं जंग में हारा-
आल्हा उदल की गाथा आज भी गाता हैं संसार-
ऐसा सुघड़ सलोना ...
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SUNIL KUMAR
एक बार अकबर ने बीरबल से कहा, मुझे हिन्दू बना दो...कहानी -
अकबर ने एक बार बीरबल से कहा तुम पक्के हिन्दू हो, मै भी हिन्दू होना चाहता हूँ तुम मुझे हिन्दू बना दो तो मानूं तो बीरबल ने कहा जहापनाह मुझे दो दिन का समय दीजिये। दूसरे दिन बादशाह सुबह महल के बाहर वाले जमुना तट के ऊपर घूम रहे थे तभी देखा एक व्यक्ति गधे को साबुन से नहला रहे थे, वो बीरबल थे. इस पर अकबर ने पूछा ये क्या कर रहे हो, बीरवल ने जवाब दिया गधे को घोडा बना रहा हू इस पर अकबर ने रोका और कहा तुम्हारा दिमाग ख़राब हो गया है क्या ? अकबर ने कहा जब हिन्दू मुसलमान बन सकता है तो गधा -घोडा क्यों नहीं बन सकता। ये जवाब सुनकर अकबर शर्मिन्दा हुए. इससे हमे यह पता चलता है जो जैसा है वही ठीक है-सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Impact: Old women in my village got pension after recording on CGnet...
ग्राम-रमगढवा, तहसील-जवा, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उन्होंने गाँव की वृद्ध महिलाओ को पेंशन नही मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि इन महिलाओं को पिछले दो वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा था और वे अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद आज उन महिलाओ के खाते में एक वर्ष का पेंशन का पैसा आ गया है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला एवं सचिव, सरपंच, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर आदि सभी को धन्यवाद दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसी ही मदद करते रहें। कोरी@9713063019
Posted on: Mar 22, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
नेपाल के तराई इलाके सहित उत्तरी बिहार के कई जिलो में ओला वृष्टि से फसलों को भारी नुकसान...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार ओला वृष्टि के कारण फसलो एवं घरों को हुए नुकसान के बारे में बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि 20 मार्च को मुजफ्फरपुर सहित बिहार के कई जिलो और नेपाल के तराई इलाको में ओला वृष्टि हुई जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है, मुजफ्फरपुर के कटरा उराई इलाके के अलावा मधुबनी, मोतिहारी, बेतिया, सुपौल जिलों में पांच -पांच किलो की ओला वृष्टि की जानकारी प्राप्त हुई है जिससे नज़ारा काफी सुन्दर हो गया है. फसल की कसती के अलावा किसी तरह की जान की क्षति की जानकारी अब तक नहीं है। लगातार प्रकृति में काफी बदलाव के कारण इस तरह की घटनाओं को महसूस किया जा रहा है- सुनील कुमार@9308571702.
