महुआ से बनाये स्वादिष्ट पकवान...

ग्राम-गुम्माटोला, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ में कमल सिंह धुर्वे है जो महुआ के बारे में बता रहे है कि महुआ से शराब बनाने के अलावा अच्छे-अच्छे पकवान भी बना सकते हैं आदिवासी अधिकतर इसका उपयोग बरसात के मौसम में इसको भून कर खाने में करते हैं इसके अलावा वे इसका लाटा भी बनाते हैं और इसके साथ चना, इमली आदि मिलकर वे इसे बड़े चाव से खाते हैं, इसके अलावा वे इसका फरा भी बनाते है जिस प्रकार जलेबी बनाते हैं उसी प्रकार यह बनाते हैं इसके बाद जब वर्षा ऋतु में पहली अमावस्या आती है तो पूजा में महुए का ही उपयोग होता है इसके साथ में वे नारियल और शराब का भी प्रयोग पूजा में करते हैं| बाबूलाल नेटी@479003198.

Posted on: Sep 01, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

जगह-जगह तोर ज्योति जले हे जय हो गजानन स्वामी...भजन गीत

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अपने साथियों के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
जगह-जगह तोर ज्योति जले हे जय हो गजानन स्वामी-
चला चली पूजा करे ला मिल जुल के संगवारी-
माता तोर पार्वती पिता महादेवा-
लड्डूवन के भोग लगे संतकर देवा-
भादो के महिना तोर पूजा होय जय हो गजानन स्वामी-
पान चढ़े फुल चढ़े और चढ़े मेवा...

Posted on: Aug 31, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

कोयलिया बोली रे अम्बुआ के डाल मा, कोयलिया बोली रे...करमा गीत -

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर, (मध्यप्रदेश) से गायक राजूराम पटेल एवं मुन्नीलाल ढीमर बांसुरी बजा रहे हैं और एक कर्मा गीत सुना रहे है:
कोयलिया बोली रे अम्बुआ के डाल मा, कोयलिया बोली रे-
महुआ बिनत वा श्याम मिलकर बैर बिनत वा राम-
कोयलिया बोली रे अम्बुआ के डाल मा, कोयलिया बोली रे-
का बची का जंगल झाड़ी, का नदिया पहाड़-
तौर मौर मन हवी तो का करी सरकार-
कोयलिया बोली रे अम्बुआ के डाल मा, कोयलिया बोली रे...

Posted on: Aug 30, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आठवी तक स्कूल खुलवाने के आदेश है लेकिन आज तक नहीं खुला, कृपया मदद करें...

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट बता रहे है कि उनके गाँव में पांचवी तक स्कूल होने के कारण कई बच्चे और बच्चियां आगे तक नहीं पढ़ पाते हैं. कई वर्षो से शिक्षको, विधायको और जनपद सदस्यों के द्वारा बताया जाता रहा है कि इस गाँव में आठवी तक स्कूल खुलवाने का आदेश हो चुका है| स्कूल बनवाने के लिए ग्राम सभा एवं शिक्षा समिति ने कई बार प्रस्ताव भी रखा गया है लेकिन आज तक स्कूल नहीं बन पाया है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया इनको फोन करें सचिव@8462810579, जिला C.E.O.@9753725845, कलेक्टर@9425168667. कन्हैयालाल@8225027272.

Posted on: Aug 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

तेंदू पाना रे हाय जवारा तेंदू पाना रे...तेंदूपत्ता गीत

पंचायत-दलपत, विकासखंड-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हिराशिया बाई, श्यामवती, रामवती और राजन बाई तेंदूपत्ता के ऊपर एक गीत सुना रही है :
तेंदू पाना रे हाय जवारा तेंदू पाना रे-
डोंगरी मा तोड़े जाबो तेंदू पाना रे-
जंगल जाबो पहाड़ जाबो टोरे जाबो यार-
तेंदू पाना टोरे ला जाबो डोंगरी मा रे...

Posted on: Aug 24, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »