लोक संस्कृति को बचाने बिहार एक विरासत कार्यक्रम मुजफ्फरपुर बिहार में ३० सितंबर से...
सुनील कुमार मुजफ्फरपुर (बिहार) से भारतीय जन नाट्य संघ मुजफ्फरपुर बिहार के कार्यक्रम से संबन्धित बात कर रहें हैं । वे बता रहे हैं कि बिहार के बारे मे नयी पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा जानकारी एवं कला को संरक्षित संवर्धित करने के उद्देश्य से 30 सितम्बर को वीणा कन्सर्ट सभागार ,हरिसभा मुजफ्फरपुर बिहार मे बिहार एक विरासत कार्यक्रम का आयोजन होगा .जिसमें बिहार के ग्रामीण संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, निबंध, चित्रकला में अपनी विरासत को सामने लाने के गांव से लेकर शहर तक के बच्चे एव युवा सम्मिलित होंगे.जिसमें गांव जवार ,स्वर्णिम कला केन्द्र ,किलकारी बाल केन्द्र एवं शहर के अन्य विद्यालय के छात्र सम्मिलित होंगे ।
सुनील@9308571702
Posted on: Sep 28, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
सूमरो मैं सरस्वती तोही रे, कंठे में विराजे गंगा मोहि रे...सरगुजिहा गीत
ग्राम पंचायत देवरी, ब्लाक -प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया और साथी एक सरगुजिहा लोकगीत सुना रहे हैं :
सूमरो मैं सरस्वती तोही रे, कंठे में विराजे गंगा मोहि रे-
सूमरों मैं सरस्वती तोही रे, कंठे में विराजे गंगा मोहि रे – काके ला होम जोम, ये देवी ला धोआ ला-
सती ला नरियर सोहे रे, कंठे में विराजे गंगा मोहि रे...
Posted on: Sep 28, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आई तेरे द्वार मइहर वाली माँ...देवी गीत
ग्राम-गढ़वय, पोस्ट-मदरी, थाना-पनवार, जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता देवी एक देवी गीत सुना रही हैं:
आई तेरे द्वार मइहर वाली माँ-
सुन ले मेरी पुकार मइहर वाली माँ – जब जब कष्ट पड़ा माँ भक्तो ने अरजी लगाई – जिसने जहाँ पुकारा मईहर से दौड़ी चली आई – करे रखवारी माँ, सुन ले मेरी पुकार – अब तक अम्बे मैया तेरे नाम कटे जिन्दगानी – आई शरण तुम्हारे अपना ले माँ तू भवानी – है भोली भाली माँ सुन ले मेरी पुकार...
Posted on: Sep 28, 2016. Tags: REETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: किसान अब धान के बीज उत्पादित कर भी सरकार को बेच सकते हैं...
जिला-पलामू (झारखण्ड) में उपेन्द्र कुमार कुशवाहा आज कृषि विज्ञान केंद्र पलामू में हैं और उनके साथ उपस्थित हैं डा अशोक कुमार सिन्हा जो कृषि विज्ञान केंद्र के पदाधिकारी हैं जो किसानो को धान के फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं | वे बता रहे हैं सरकार ने धान के बीज को सुरक्षित रखने और उनकी उपलब्धिता के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके तहत कुछ ग्रामों को बीज गाँव की तरह चुना गया है । इस गाँव के किसानों को धान के बीज उत्पादित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है । सरकार इन किसानों से यह बीज खरीद लेगी और बाद में अन्य किसानों को आबंटित करेगी । इस कार्यक्रम के बारे में अधिक अधिक जानकारी के लिए सिन्हा जी@8540881366 । उपेंद्र जी@9661932374
Posted on: Sep 27, 2016. Tags: SONG UPENDRA KUMAR KUSHWAHA VICTIMS REGISTER
जन्नत की है तस्वीर-तस्वीर न देंगे, भारत की है कश्मीर-कश्मीर न देंगे...देशभक्ति गीत
जन्मावती बहनी दरबार, जिला-रीवा (म.प्र.) से एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
जन्नत की है तस्वीर-तस्वीर न देंगे-
भारत की है कश्मीर-कश्मीर न देंगे-
परदेश से तू बड़े हथियार मंगाया-
उन्हीं के बल पे तूने रक्त गिराया-
हथियार से तू कर नहीं सकता दिल पर कब्ज़ा-
ताकत से बड़ा हिम्मत है जज्बा-
धमकी से किसी जुल्म से हम डर नहीं सकते-
समझौता किसी देश से हम कर नहीं सकते-
जो फूल चमन का है चमन पर ही खिलेगा-
अब्दूल हमीद अपने वतन पर ही गिरेगा-
जागिर न देंगे कश्मीर हैं भारत की कश्मीर न देंगे-
देंगे भारत की है कश्मीर-कश्मीर न देंगे-
जन्नत की हैं तस्वीर-तस्वीर न देंगे...

