मेरे पास रहने को घर नहीं है, झोपड़ी में रहता हूँ, बरसात में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पकलीपारा, पंचायत कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी आयतु कुरामी बता रहे है कि आवास के लिए उन्होंने सरपंच व सचिव से बात की थी। उन्होंने कहा था कि आएगा लेकिन एक साल हो गया अभी तक नहीं मिला है। बरसात के दिनों में झोपड़ी में रहने में बहुत दिक्कत होती है, पानी टपकता है। उनका कहना है कि आवास बन जाता तो रहने में सुविधा होती। इसलिए सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके घर बनवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7999846246.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: AAYTU PODIYAMI AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG PROBLEM
गाँव में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं, जंगल में शौच करने में दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...
ग्राम-गाँजोपारा, पंचायत- बड़े किलेपाल नंबर 3, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आनिल कुमार मांडवी बता रहे हैं कि उनके गाँव में 65 घरो का बस्ती है और सभी घरो में शौचालय अधूरा बनाकर छोड़ दिए हैं। दो साल होने को जा रहा है, कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शौचालय नहीं होने के करण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में जंगल जाकर शौच करने में दिक्कत होती हैं। इसके लिए सरपंच और सचिव को बताये हैं, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8103357844. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: ANIL KUMAR MANDAVI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM TOILET
50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम-सारकेगुडा पोड़यामीपारा, पंचायत-लालागुडा, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रानू पोड़ीयामी बता रहे हैं कि 6 महीने पहले 50 लोग पुलिया और रोड का काम किये थे, उनको आज तक उसका भत्ता नहीं मिला है। पूछने से कहते हैं कुछ दिन के बाद मिलेगा, लेकिन नहीं मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिये इस नम्बर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@8305195685. सरपंच@9770486826. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY NREGA PROBLEM RAANU PODIYAMI WAGE WAGES
हमारे राशन कार्ड लिस्ट में से नाम हटा दिया गया हैं, 2014 से राशन नहीं मिल रहा हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बड़े बोदेनार,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड की लिस्ट में से उनका नाम काट दिया गया हैं। उनको 2014 से ही राशन नहीं मिल रहा हैं, घर परिवार से खाने पीने में बहुत दिककत होती हैं| 2016 में नाम लिस्ट में जुड़वाने के लिए जनपद पंचायत में गए थे, और उसके लिए पैसा भी दिए थे। पर आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@7587038528. सरपंच@9407645401. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क@7587038528
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION SOMARURAM POYAM
घाटी में 8 किमी की दूरी तक रोड नहीं बना है, आवाजाही में बहुत परेशानी होती है...
महेश पानीग्रही, ग्राम पंचायत बिनता, ब्लाक लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में 8 किमी लंबी घाटी में रोड नहीं बना है। बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में गाड़ी चलाने में बहुत परेशानी होती है। लोहांडीगुड़ा, जगदलपुर बस्तर उसी रास्ते में जाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन दिया है लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है की दिए गए नंबरों से बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें सरपंच@9302619557, संपर्क नंबर@9479279388, सीईओ@8889251366.
