तो रो रो रो पानी गिरे, सावन में करेला फूटे...लरिया बोली में लोकगीत
राजेन्द्र गुप्ता तमनार रायगढ़ छत्तीसगढ़ से लरिया बोली में एक प्राचीन लोकगीत गा रहे हैं | वे बता रहे हैं कि यह क्षेत्र पहले ओडिया राजाओं के अधीन था और यहाँ की भाषा ओडिया और छत्तीसगढ़ी का मिश्रण है | इस बोली में राजा और प्रजा के बीच तकरार को इस इस लोकगीत में बताया गया है:
तो रो रो रो पानी गिरे-
सावन में करेला फूटे-
चल चल बेटी गंगा जाबो-
गंगा ले गोदावरी-
पाका पाका आमा खाबो-
आमा के डाढी टूट गे-
गोदाम राजा जूझ गे...
Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Rajendra Gupta
रथ चढ़े रोये जानकी माई ,मोरे रोये जानकी माई...भजन गीत
विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहें हैं:
रथ चढ़े रोये जानकी माई ,मोर रोये जानकी माई-
रथ चढ़े रोये जानकी माई-
मोर सुनो तपस्या ला जी कि कौन वन ढ़ूंढ़ो हो माई-
आगे आगे राम चलत हैं पाछु लक्ष्मण भाई-
जनकपुर के प्राण प्यारी कौन हर ले जाई-
कि कोन वन ढ़ूंढ़ो हो माई...
Posted on: Jul 07, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
अहिंसा का अर्थ कायरता नहीं है, अहिंसा का अर्थ वीरता पूर्वक प्रतिरोध करना भी है : कहानी
एक राज्य पर किसी दूसरे देश के विधर्मी शासक ने आक्रमण कर दिया राजा ने अपने सेनापति को आदेश दिया कि सेना लेकर सीमा पर जाये और मुहँ तोड़ जवाब दे सेनापति आहिंसावादी था वह लड़ना नही चाहता था पर राजा का आदेश था इसलिए वह अपनी समस्या लेकर परामर्श करने के लिए महात्मा के पास गया सेनापति ने कहा युद्ध हो तो शत्रु सेना के सैंकड़ो सैनिक मारे जायेगे |क्या यह हिंसा नही है हाँ है महात्मा बोले पर यह बताओ की यदि हमारी सेना ने मुकाबला न किया तो क्या वह हमारे देश के निरपराध नागरिको की हत्या नहीं करेगे फसल को, सम्पति को, नष्ट करेगे ऐसी दशा में देश की प्रजा की रक्षा करना ही तुम्हारा परम कर्तव्य हैं अहिंसा का अर्थ कायरता नही हैं अहिंसा का अर्थ हैं किसी दूसरे पर अत्यचार न करना लेकिन यदि कोई हम पर आक्रमण और अत्यचार करे तो वीरता पूर्वक उसके द्वारा की जाने वाली हिन्सा का प्रतिरोध करें |
Posted on: Jul 01, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मोर टोपी पिन्धईया कहाँ गए...छत्तीसगढ़ी व्यंग्य
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता छत्तीसगढ़ी भाषा में एक व्यंग्य रचना सुना रहे है :
मोर टोपी पिन्धईया कहाँ गए-
मोर भासन देवैया कहाँ गए-
ग्यारा लाख रुपैया के मोटर मा चढके-
गरीबी हटाईया कहाँ गए-
मोर बाईरी ला खोजत हवों-
मोर दुश्मन ला खोजत हवों...
Posted on: Jun 17, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
निजी कंपनी नियमों को किनारे रख निजी नाम से ज़मीन खरीद रही है : आरोप, जांच का अनुरोध...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता आरोप लगा रहे हैं कि जिंदल पावर लिमिटेड कम्पनी द्वारा 2004 से अब तक 500 एकड़ आदिवासी और गैर आदिवासियों की भूमि को विभिन्न नाम पर क्रय किया गया है वे कह रहे हैं यह एक धोखा है क्योंकि कंपनी ने यह जमीन पवार प्लांट स्थापित करने के लिए खरीदा है उदाहरण स्वरुप वे बता रहे हैं कि कम्पनी द्वारा 250 एकड जमीन दिनेश कुमार भार्गव के नाम पर मन चाहे दामो में खरीदा गया है. वे चाहते हैं कि सरकार इसकी जांच करे क्योंकि किसी भी कंपनी के लिए ज़मीन खरीदने के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित प्रक्रिया है जिसका पालन नहीं किया जा रहा है. वे इस सन्देश को सरकार तक पहुँचाने के लिए अपील कर रहे हैं | गुप्ता@9993891275
