साक्षर भारत मिशन प्रेरको को 30 माह से वेतन नहीं मिला, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...
जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बता रहे है कि बडवानी जिले में अगस्त 2013 को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रेरको की नियुक्ति हुई थी इसमें 52 प्रेरको की नियुक्ति सेंधवा ब्लाक में भी हुई थी जिन्हे 2000 रूपये माह के हिसाब से 13 महीने का वेतन दिया गया, , बाकि 30 माह से वेतन नही दिया गया है | इस समस्या के निदान के लिए जिला कलेक्टर की जन सुनवाई में भी 29 सितम्बर 2015 को आवेदन दिया गया था लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया जनपद सेंधवा के C.E.O.@9893838644 को फोन कर उन पर दबाव बनाकर मदद करें। सुरेश कुमार@9669682196
Posted on: Apr 13, 2017. Tags: SONG SURESH VICTIMS REGISTER KUMAR
आवो सब कोई मिल के नाचे...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
आवो सब कोई मिल के नाचे, मुजफ्फरपुर नाचे सब कोई नाचे-
शाहपुर नाचे वैशाली नाचे सिरहुत नाचे मधुबनी नाचे – छपरा नाचे सिवान नाचे चंपारन नाचे दतिया नाचे – भोजपुर नाचे भागलपुर नाचे कोसी नाचे – बेगुसराई नाचे समस्तीपुर नाचे पटना नाचे रायपुर नाचे रायगढ़ नाचे-
बैतूल नाचे कवरधा नाचे अनूपपुर नाचे...
Posted on: Apr 09, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कृषि से ही अधिक ग्रामीणों को रोज़गार दिया जा सकता है, इससे उन्हें बाहर भी नहीं जाना पडेगा...
ग्राम-खोडरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पवन कुमार के साथ में बात कर रहे है गोंडवाना गणतन्त्र पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मरावी जो अपनी पार्टी के तहत किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दे रहे है,वेबता बता रहे है कि आदिवासी समुदाय जो आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कैसे गाँव में ही रोज़गार उपलब्ध हो इसको लेकर पार्टी सामूहिक खेती का प्रयोग कर रही है. वे कह रहे हैं जहां अन्य पार्टियां केवल सरकारी नौकरी को ही रोज़गार मानती है वे लोग युवाओं को कृषि से जोड़ने की बात करते है जहां पर अधिक और गाँव में ही रोज़गार सम्भव है इसीलिए हमारी पार्टी कृषि रोज़गार की ट्रेनिंग भी दे रही है हर गाँव से १०-१० कार्यकर्ता वहां जा रहे है प्रयोग कर रहे है. पवन@9617226783
Posted on: Apr 08, 2017. Tags: PAVAN KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
बिगड़ल आदत सुधार लिहनी, नगद ना मिलल ता उधार लिहनी...भोजपुरी कविता -
मालीघाट, जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी रचना सुना रहे है:
बिगड़ल आदत सुधार लिहनी-
नगद ना मिलल ता उधार लिहनी-
आपन जिनगी सवार लिह्नी-
प्यार न मिलल तो प्यार दिहनी-
देख के बढ़ल आगे दिया जला लिहनी-
ज्ञान बढ़ल ता आस के दिया जला लिहनी-
न बोलं कह के चिया धरा लिहनी-
दुःख में गला से गला मिला लिहनी-
अकेले में जाय बतिया लिहनी-
दोस्त पूछे ता गोल -गोल घुमा दिहनी-
बात के जवाब हम क दिहनी-
आख भर आये बर मन -मन समझा दिहनी-
खोज खबर औरो कहा लिह्नी-
तनी से बात पर ये जनदर का भूला दिहनी...
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
समझ में आय मेरी बात जवाब कहो...ग़ज़ल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विजया भारती की एक रचना सुना रहे हैं:
समझ में आए मेरी बात जवाब कहो-
भली लगे तो कहो ठीक या ख़राब कहो-
तुम्हारी बात करते तो उम्र चल निकली-
सम्भालूँ कब तलक सूखे गुलाब कहो-
हर एक जफावो को देखा है पास बहोत-
मेरे वजूद जख्मो की एक किताब कहो-
शक्लो हुनर में हम भी किसी से कम तो नहीं...
