गरीब और अमीर के बीच आय का फर्क १० गुने से अधिक का नहीं होना चाहिए: राममनोहर लोहिया -

मालीघाट जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार डा राममनोहर लोहिया के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुडी कुछ बात बता रहे है. डा.लोहिया अपना जन्म दिन नही मनाते थे क्यूंकि आज के ही दिन भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव को फांसी दी गई थी. समाजवाद के शीर्ष नेता डॉ लोहिया को सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है, उनका जन्म फैजाबाद उत्तरप्रदेश में २३ मार्च १९१० में हुआ था, उनका जीवन सदा समाज में फैली आर्थिक विषमता के खिलाफ लड़ने में ही लगा उनका मानना था कि अगर गरीब व्यक्ति १ रू कमाता है तो जो ऊँचे पदों कार्यरत लोगो की आर्थिक स्थति उससे १० गुना अधिक नही होनी चाहिए. वे मानते थे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक गरीब देश और समृद्ध देश का अन्तर इसी भाव के आधार पर होना चाहिए.सुनील कुमार@ 9308571702.

Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

दीवानों यह बात ना पूछो, कैसे हम आज़ाद हुए....भगत सिंह शहादत दिवस पर गीत

भगत सिंह शहादत दिवस पर जनवादी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं साथी विभाकर तिवारी:
दीवानों यह बात ना पूछो, कैसे हम आज़ाद हुए-
इन्कलाब के नारे देश में, चारो ओर ही गूंजे पड़े-
गोलियां खाकर गिर गए फिर भी, कारवां रूका नहीं-
कितने माँ की गोद उजड़ी, कितने घर बर्बाद हुए-
कुर्बानी से मिली आज़ादी, आज फिर खतरे में है-
मन्दिर-मस्जिद पर लड़ते है हम, अस्मत तो लुटती अब है-
वीरों के सपने है छूटते, माँ तो फिर रोती अब है-
आज़ादी फिर छिन न जाए, नौजवां तुम निकल पड़ो...

Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सत्य अहिंसा से जो दुनिया में बांटे प्यार, ऐसा सुघड़ सलोना है भाई है अपना बिहार...

बिहार दिवस की शुभकामना के साथ सुनील कुमार, मालीघाट-मुजफ्फरपुर (बिहार ) से नागेन्द्र नाथ ओझा की रचना “अपना बिहार महान” सुना रहे हैं:
सत्य-अहिंसा मंत्र से जो दुनिया में बांटे प्यार-
ऐसा सुघड़ सलोना है भाई है अपना बिहार-
वैशाली राजा विशाल की थी भाई राजधानी-
गणतंत्र राज्य की शुरु हुयी है यहीं से कहानी-
दुनिया के जब लोग घूमते थे वन-वन में मारे-
तब बिहार में विद्यापति जैसे विद्वान पधारे-
मण्डन की मिश्र की पत्नी से, शंकराचार्य ने खाई थी हार-
अस्सी साल का वीर कुंअर, अंग्रेजो को ललकारा-
मुजफ्फरपुर में खुदीराम ने पापी जज को मारा-
होकर शहीद भगवान लाल ,माता का चरण पखारा-
बिहारी वीरों ने कभी भी नहीं जंग में हारा-
आल्हा उदल की गाथा आज भी गाता हैं संसार-
ऐसा सुघड़ सलोना ...

Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SUNIL KUMAR

एक बार अकबर ने बीरबल से कहा, मुझे हिन्दू बना दो...कहानी -

अकबर ने एक बार बीरबल से कहा तुम पक्के हिन्दू हो, मै भी हिन्दू होना चाहता हूँ तुम मुझे हिन्दू बना दो तो मानूं तो बीरबल ने कहा जहापनाह मुझे दो दिन का समय दीजिये। दूसरे दिन बादशाह सुबह महल के बाहर वाले जमुना तट के ऊपर घूम रहे थे तभी देखा एक व्यक्ति गधे को साबुन से नहला रहे थे, वो बीरबल थे. इस पर अकबर ने पूछा ये क्या कर रहे हो, बीरवल ने जवाब दिया गधे को घोडा बना रहा हू इस पर अकबर ने रोका और कहा तुम्हारा दिमाग ख़राब हो गया है क्या ? अकबर ने कहा जब हिन्दू मुसलमान बन सकता है तो गधा -घोडा क्यों नहीं बन सकता। ये जवाब सुनकर अकबर शर्मिन्दा हुए. इससे हमे यह पता चलता है जो जैसा है वही ठीक है-सुनील कुमार@9308571702.

Posted on: Mar 23, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Impact: Old women in my village got pension after recording on CGnet...

ग्राम-रमगढवा, तहसील-जवा, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी बता रहे है कि उन्होंने गाँव की वृद्ध महिलाओ को पेंशन नही मिलने की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि इन महिलाओं को पिछले दो वर्षों से पेंशन नहीं मिल रहा था और वे अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर थक गयी थी पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद आज उन महिलाओ के खाते में एक वर्ष का पेंशन का पैसा आ गया है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को जिन्होंने अधिकारियों पर फोन कर दबाव डाला एवं सचिव, सरपंच, जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर आदि सभी को धन्यवाद दे रहे है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि कृपया गरीबों की ऐसी ही मदद करते रहें। कोरी@9713063019

Posted on: Mar 22, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »