आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में ३ नवम्बर को कोरिया छत्तीसगढ़ में धरना में शामिल होने का
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, राज्य छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि कोरिया जिला में सभी आदिवासी लोग 03/11/2016 को धरना प्रदर्शन करने वाले है, इसकी जानकारी वे सभी को दे रहे हैं कि सभी आदिवासी जितना अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुचे माननीय नरेन्द्र मोदी जी को ज्ञापन देने के लिये |इसमें उनकी मुख्य मुद्दा आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करना, आदिवादियों पर जो जुल्म हो रहे हैं वो ना हो, उनको समानता का अधिकार मिले, तो इस धरनाप्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग आके इस योजना को सफल बनाने में मदद करें | इस प्रदर्शन में यह मांग किया जाएगा कि आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े लोगों को भी विकास का बराबर लाभ मिले । कैलाश सिंह पोया@9575922217
Posted on: Nov 01, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के मरघट की ज़मीन को कुछ लोगों ने बेच दिया है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे
ग्राम-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना, मध्यप्रदेश से मनमोहन शुक्ला बता रहे हैं कि उनके गाँव में कुछ लोगों ने गांव के श्मशान की जमीन को बेच दिया हेयर उर वहां घर भी बन रहा है । स्थानीय पटवारी इसमें शामिल हैं इसकी आशंका है । इसकी शिकायत कई बार कलेक्टर, एस डी एम और सीएम हेल्पलाइन आदि में किया गया है पर उनकी शिकायत पर कोई भी कार्यवाही नही हुई और ना ही कोई अधिकारी जाँच करने आये इसलिए वे सीजीनेट में अपनी बात रख रहे हैं, ताकि सीजीनेट सुनने वाले साथी अधिकारियों से बात करें और इस अतिक्रमण को रोकने में मदद करें, तहसीलदार अजयगढ़ का मोबाईल नम्बर -9589400920 । मनमोहन शुक्ला@7389514102
Posted on: Nov 01, 2016. Tags: MANMOHAN SHUKLA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo Radio in Hindi language from MP and CG: 1st November 2016-
Today Shinu Kesharwani and Parul Sharda are helping us listen to songs and reports from all over Madhya Pradesh and Chhattisgarh in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.
Posted on: Nov 01, 2016. Tags: SHINU AND PARUL SONG VICTIMS REGISTER
कुम्हार के घर से खेतो में जाती थी...दीपावली में कुम्हार पर कविता
मालीघाट, जिला- मुज्जफरपुर,राज्य बिहार से सुनील कुमार दीपावली के अवसर पर कुम्हार भाइयों पर आधारित चित्रा देसाई की एक कविता सुना रहे है :
कुम्हार के घर से खेतो में जाती थी, चाक्ष परख मिटी-
हाथो में लपेटे गोल गोल घुमाती थी हमेशा एक सवाल-
सुराही मटके दिये, मिट्टी बनाती है ये हाथ-
नानी की वही हँसी और साफ जवाब-
न मिट्टी न हाथ, आग बनाती है सब-
सिंकती है मिट्टी तब ही तो बनती है-
वरना मिट्टी में घुली रहती जिसे आग परिपक्व बनाती है...
Posted on: Oct 31, 2016. Tags: KUMAR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER
ओऐ ..ते ना मोर नाना रे ..तेना मोर नाना रे...गोंडी हुलकी गीत
ग्राम-सिवनी, जिला-कांकेर, छत्तीसगढ़ से मनकेर मतलामी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं, यह हुलकी गीत है, इसे दीपावली त्यौहार के पहले गाया जाता है :
ओऐ..ते ना मोर नाना रे ..तेना मोर नाना रे-
ओंऐ..ते ना मोर नाना रे ..तेना मोर नाना रे-
होय नाना गोय संदेनर..तेना मोर नाना रे-
होय ,जप्लेके लुगरा अमर देबे ,देबे गोर संदेनर-
जप्लेके लुगरा अमर देबे,होय तेन काहां जाबे-
तेकर जाबे जाबे गोर संदेनर-
होय दस दिन के दसरा अमरेस अमरेस गोय-
संदेनर संदेनर, होय दसेरा देखेला जाबो जाबो गोय संदेनर-
तोय लुगरा अमर देबो देबो अमर लुगरा गोय संदेनर संदेनर-
होय देटो के सुतीय तो देबे देबे गोय संदेनर संदेनर-
होय तै काहा जाबे,होय तै काहा जाबे-
टेकर जाबे जाबे गोय संदेनर जेस् दिन के देवा रे-
अमरेस,अमरेस गोय संदेनर...

