जंगल का जब इतिहास लिखा जाएगा तो मेरा नाम आग बुझाने वालों में लिखा जाएगा: चिड़िया की कहानी

बहुत समय पहले की बात है भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के इलाको में ऋषि वाल्मीकि रहां करते थे वो लोगों को ज्ञान की बातें बताया करते थे । उनके शिष्यों के साथ-साथ एक छोटी चिड़िया भी उनके बात को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना करती थी एक बार की बात है की जंगल में आग लग गई और उसको देखकरमनुष्य के साथ साथ जीव जन्तु भी परेशान थे वो इधर उधर भाग रहे थे कुछ समझ में नही आ रहा था पास में नदी भी नही तालाब भी नही था उसके बावजूद एक छोटी चिड़िया दूर से अपने चोंच में पानी भर के लाती और आग पर छिड़कती यह देखकर मनुष्य और पशु ने छोटी चिड़ियाँ से कहा इस भयंकर आग तुम्हारी चोंच से लाया पानी से बुझ जायेगा ? छोटी चिड़ियाँ ने मनुष्य तथा पशु से बड़े विनम्रता पूर्वक कहा किमैं जानता हूं मेरे प्रयास से यह भयंकर आग नहीं बुझेगा परंतु जंगल का जब इतिहास लिखा जाएगा उस वक्त मेरा देखने वालो में नहीं बल्कि बुझाने वाला में होगा. सुनील@9308571702

Posted on: Nov 01, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कंकर चुनी-चुनी मंदिल बनावली हो...भजन

ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट -जोगा, थाना रैना, जिला पलामू झारखंड से अनीता देवी एक शिव भजन गीत सुना रही हैं:
कंकर चुनी-चुनी मंदिल बनावली हो-
पथ्थर तोड़ी के दुवार ये भोला-
पथ्थर तोड़ी के दुवार ये भोला-
अखिन्या से गिरतानी झर-झर लोरवा हो-
अंखिया के हारन करहीं भगवान-
गुरुशिव हारन करहीं ये गुरु-
अखिंया से गिरतानी झर-झर लोरवा हो-
दुखवा के हारन करहीं भगवान ये गुरु-
कंकर चुनी-चुनी मंदिल बनावली हो-
पत्थल तोड़ी के दुवार ये भोला-
अखिंया से गिरतानी झर-झर लोरवा हो-
अखिंया से गिरतानी झर-झर लोरवा हो...

Posted on: Nov 01, 2016. Tags: ANITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी स्वतन्त्रता सेनानी कुमरम भीम की सभा में १०० किमी साइकल चलाकर शामिल होने आये हैं...

जिला आदिलाबाद (तेलंगाना) राज्य से अडका मानिकराव के साथ उपस्थित है कोरेंगा दौलतराव जो वहां जोड़ेघाट नामक स्थान पर आदिवासी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कुमरम भीम के सम्मान में हो रहे कार्यक्रम के बारे में बता रहा हैं जिसमें दौलतराव जी बहुत दूर से लगभग १०० किलोमीटर साइकल चलाकर आए हैं | वे माणिक राव को गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि वे आदिवासियों की स्वयंशाषी संस्था राय सेंटर से जुड़े हैं जहां आदिवासी आपस में मिलकर न्याय करते हैं वे बता रहे हैं अलग क्षेत्र से लोग इस कार्यक्रम में आये हैं जिसमे से आदिवासी लोग भी अलग-अलग क्षेत्रोँ में बसे है, जिनके रहन-सहन तथा भाषा भी अलग-अलग है, वे यहां आदिवासी के हक़, सम्मान की बात कर रहे हैं । माणिकराव@9440097170

Posted on: Nov 01, 2016. Tags: ARKA MANIKRAO SONG VICTIMS REGISTER

दीपा जला गय रे ऐ-दीवाली के दीप जला गये रे...दीपावली गीत

ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर, राज्य छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह बता रहे हैं उनके यहाँ दीपावली में लोग सामूहिक रूप से दीप जलाते हैं जहां आसपास के गाँव के लोग आते हैं सब मिल जुल कर के दीप जलाते हैं और आस पास के जगहों में सब गाँव के लोग भ्रमण करते हैं, वे उसी पर आधारित एक गीत गा रहे हैं :
दीपा जला गय रे ऐ-दीवाली के दीप जला गये रे-
दीप जल ला गय रे ऐ-दीप जल ला गय रे ऐ-
दिवाली के दीप जला गये रे-
की मुड मा कलशा, कलशा में पानी-
दीप जला गय रे ऐ, कलशा के ऊपर दीपा जला गये रे...

Posted on: Nov 01, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

ए मकैया के भात रान्धेव, ए दाही रे देवाकी दार...अहीर अमुदाय का दीपावली गीत

ग्राम पंचायत कुम्हली पोस्ट दाढ़ी भानपुर विकासखंड मवई जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से मिठ्ठन लाल यादव दीपावली का एक दोहा सुना रहे है, यह गीत अहीर समुदाय के साथी गाते हैं :
ए मकैया के भात रान्धेव,ए दाही रे देवाकी दार-
ए हो दाही रे देवाकी दार पांच कांवर के जेवन ना पायो-
मांछी रे देवाकी दार ये हो दाही रे देवाकी दार...

Posted on: Nov 01, 2016. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »