वन्य पशुओं द्वारा जान हानि, घायल होने, फसल या घर को नुकसान होने पर मुआवजे का प्रावधान है...

सुनील कुमार शासकीय वनविभाग रायगढ़ जिला छत्तीसगढ़ द्वारा मिलने वाले मुवावजा के सम्बन्ध में लागू योजना के बारे में बता रहे है | अगर किसी भी प्रकार की जनहानि होती है तो इस नयी जानकारी के अनुसार ४ लाख तक मुवावजा देने का प्रावधान है, तुरंत सहायता २५ हज़ार, अपंग होने पर २ लाख मिलता है | वन्य पशु के द्वारा फसलों को किसी प्रकार की हानि पहुचाया जाता है, तो उसके लिए भी ९ हज़ार प्रति एकड़ और ९५,००० घर के लिए मुवावजा की व्यवस्था लागू है, पहाड़ी क्षेत्र के लिए यह मदद अधिक है |यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य जिला रायगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा जारी किया गया है अधिक निःशुल्क जानकारी के लिए सम्पर्क करे 18002332631। सुनील कुमार@9308342087

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: कब्ज का घरेलू उपचार

ग्राम नवाडीह जिला बोकारो (झारखण्ड) से निर्मल महतो कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं । सामग्री गुलाब फूल 10 ग्राम, सोठ 10 ग्राम, सेंधा नमक 10 ग्राम, सनैय के पत्ती 30 ग्राम, छोटी हरद 20 ग्राम, काला दाना 10 ग्राम, सौप 10 ग्राम इन सभी को कूट पीसकर चूर्ण बनाये और इसका सेवन विधि है कि रात को एक चम्मच सोते समय गर्म पानी के साथ ले | ध्यान रहे इसके सेवन के दिनों में चाय, अंडा, करेला, अदरक, अधिक तेल तथा मसालों का उपयोग ना करे । यह चूर्ण उदर की पूर्ण सफाई करता है और आँतों में जमे अतिरिक्त मल को साफ़ करता है और आँतों को ताकतवर बनाकर भविष्य में पुनः जमने नहीं देता । इससे पेट दर्द में भी फायदा होता है ।निर्मल महतो@7323891158

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: NIRMAL MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo Radio in Hindi language from Madhya Pradesh: 4th November 2016-

Today Chandan Dhurve and Anjali Choungad are helping us listen to songs and reports from all over Madhya Pradesh in this latest edition of Bluetooth radio program in Hindi language. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: CHANDAN DHURVE ANJALI CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER

भूख से बचने का सवाल भैया, भूख से बचने का सवाल है...भुखमरी गीत

ग्राम-बाधकपुरा, तहसील-सतवास, जिला-देवास, (म.प्र.) से तारा सिंह अवायाम एक गीत सुना रहे है जो भुखमरी पर आधारित हैं:
भूख से बचने का सवाल भैया-
भूख से बचने का सवाल है-
ये खाने का सवाल हैं भैया-
ये खाने का सवाल हैं-
ये रोने का सवाल हैं भैया
ये रोने का सवाल हैं...

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: SONG TARA SINGH AVAYAAM VICTIMS REGISTER

छुनुर छुनुर पैजन बजे भैया कौन अहिरा आये...दीवाली दोहा

ग्राम पंचायत-कुम्हली, पोस्ट -दाढ़ी भानपुर, विकासखण्ड-मवई जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मिट्ठनलाल यादव दीवाली के पर्व पर गाया जाने वाला दोहा सुना रहे है, यह गीत दीवाली के समय यादव सम्प्रदाय के साथी गाते हैं :
छुनुर छुनुर पैजना बजे भैया कौन अहिरा आये-
अरे कौन अहिरा आये-
टाटी खोफा झांक के देखय रे मोर रही कहे मोर दोहैया आय-
झार झरोखा झांक के देखय रे मोर दोहैया आय-
ओहो...

Posted on: Nov 04, 2016. Tags: MITTHAN LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »