काले के शिव के मनाये बहे शिव मानत नाही...शिव भजन गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से रवि वर्मा के साथ एक महिला साथी है जो एक शिव भजन गीत सुना रही है:
काले के शिव के मनाये बहे शिव मानत नाही-
कोता अतारी शिव के मन हो न भावे-
झोपड़ी हम कहाँ से लाये बहे शिव मानत नाही-
शाळा दुशाला शिव के मन हो न भावे-
राधे शाळा कहाँ से हम लाये बहे शिव मानत नाही...

Posted on: Dec 26, 2016. Tags: RAVI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 8 convicted for life in case of hand chopping of bonded laborers...

Mohammad Ashlam from Kalahandi Odisha is calling to inform that court has given life sentence to all 8 accused in the case of chopping of hands of two bonded laborers when they had refused to work in December 2013. Nilambar Kangla Majhi one of the victim had died and Diyalu was present in the court. Hope this judgement will have a positive impact on the cruel treatment of bonded laborers in the country. After reporting on CGnet many took notice of the case and I want to thank all for their support. Ashlam@9437145786

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: MOHAMMAD ASHLAM SONG VICTIMS REGISTER

क्रिसमस आया क्रिसमस आया घर-घर में खुशियाँ लाया...क्रिसमस पर कविता

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के एम भाई क्रिसमस के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं :
क्रिसमस आया क्रिसमस आया – घर-घर में खुशियाँ लाया-
मीठे मीठे पकवान और-
रंग बिरंगे तारे लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
गुब्बारे संग तितलियाँ लाया-
गीत-संगीत संग ढोल-नगाड़े लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया-
रौशनी संग खूब सारा प्यार लाया-
नए नए खेल-खिलौने और उपहार लाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया-
बच्चों ने खूब धूम-धडाका मचाया-
बड़ों ने भी गीत गुनगुनाया-
क्रिसमस आया क्रिसमस आया-
घर घर में खुशियाँ लाया...

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER

जीवित देव यानि समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान पूजा बुढाल पेन पूजा में शामिल होने अनुरोध..

गोंडवाना राजकुमार पोया ग्राम बगरा,ब्लाक रामचन्द्रपुर, तहसील रामानुजगंज जिला बलरामपुर से बता रहे हैं कि यहां गोंडवाना गणतन्त्र पार्टी की और से 23 और 24 दिसंबर को सरना पूजा, बुढाल पेन पूजा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है कार्यक्रम में जीवित देव यानि समाज के वरिष्ठ बड़े बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा और युवाओं का प्रशिक्षण होगा । रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारो द्वारा गोंडवाना जन जागृति गीत प्रस्तुत करेंगी:
दूध में चावल डाल दो तो उसे खीर कहते है-
युवा मोर्चा में आने वाले को गोंगपा की तकदीर कहते हैं-
बुलबुल की वार की बाज को परवाह नही होती-
बिखरे हुए समाज की कभी राज नही होती...

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: RAJKUMAR GONDWANA SONG VICTIMS REGISTER

आजादी के 70 साल बाद भी हम अपने बच्चों के स्कूल जाने के लिए ठीक से रोड नहीं बनवा सके हैं...

आज आज़ादी के लगभग 70 साल बाद भी हम अपने बच्चों के लिए स्कूल जाने के सड़क का इंतज़ाम कर पाए हैं जो जल्द बदलना चाहिए बोल रहे हैं ग्राम-पोड़ीबहार मुन्डा, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से रविकांत शाह पंद्रे। वे बता रहे है कि ग्राम पोड़ीबहार मुंडा में रोड की बहुत समस्या है और इस गाँव में करीब 1200 लोगो की आबादी है तथा रोड नहीं होने के कारण स्कूल आने जाने में बच्चों को बहुत दिक्कत होती है और वे जान जोखिम में डालकर स्कूल आते जाते है तो वे सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से अधिकारियों को फोन करके दबाव डालने का अनुरोध कर रहे हैं गाँव के सचिव@9770972254, कलेक्टर@9977742118, रवि@9691317966

Posted on: Dec 25, 2016. Tags: RAVIKANT PANDRE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »